धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के 34 दिन बाद गुजरात के यात्रियों का पहला दल गंगोत्री धाम पहुंचा

Spread the love

 

            उत्तरकाशीः धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के 34 दिन बाद मंगलवार को गुजरात के यात्रियों का पहला दल गंगोत्री धाम पहुंचा। इस दौरान आपदा के बाद से सुने पड़े धाम में रौनक लौट आयी। यात्री भी आपदा के बाद सबसे पहले धाम पहुंचने को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही गंगा की जलधारा में स्नान व आचमन किया।

            बता दें कि बीते पांच अगस्त को खीरगंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के चलते धराली कस्बा तबाह हो गया था। यहां चारों ओर मलबा पसर गया था। कई आलीशान होटल, होमस्टे व दुकानें मलबे में दब गयी थी। वहीं, तेलगाड के उफान पर आने से हर्षिल स्थित सेना के कैंप को भी नुकसान पहुंचा था।दोनों जगह आई आपदा में करीब 69 लोग लापता हुए। जिनमें से मात्र दो के ही शव बरामद हो पाये। आपदा के बाद हर्षिल व धराली के बीच 1 किमी लंबी लंबी व 50 मीटर चौड़ी झील बन गयी थी। इस झील में गंगोत्री हाईवे का भी 100 मीटर से अधिक हिस्सा लंबे समय तक जलमग्न रहा।

              इसके चलते गंगोत्री धाम से सड़क संपर्क कट गया था। बीते 29 अगस्त को मलबा भरान के बाद झील में जलमग्न हाईवे को फोर-बाइ-फोर वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किया गया। लेकिन भटवाड़ी में डबरानी, हेल्गूगाड के पास हाईवे बंद होने से धाम तक आवाजाही बंद रही।

              गत सोमवार को तीसरे दिन हेल्गूगाड में आवाजाही बहाल हुई तो मंगलवार को गुजरात के यात्रियों का पहला दल धाम के लिए पहुंचा। दस से अधिक टैक्सी वाहनों से धाम पहुंचे यात्री धाम के दर्शनों को लेकर लालायित व उत्साहित नजर आये।

              चारधाम संयुक्त संरक्षण समिति के संयोजक अजय पुरी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने आपदा के लंबे अंतराल बाद यात्रियों के धाम पहुंचने पर खुशी जताई। आने वाले समय में और यात्रियों के धाम के दर्शनों को पहुंचने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए