पंत का पंथ है हमारे समय के लिए जरूरी– प्रोफेसर प्रीति

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री।

 

 

 

पंत का पंथ है हमारे समय के लिए जरूरी– प्रोफेसर प्रीति

 

 

                 ज्योतिर्मठः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी और राजनेता को भाव- प्रवणता से याद किया गया और युवाओं के द्वारा व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के एडुसैट सभागार में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित व्याख्यान माला में प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने सबसे पहले पंत जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया और महाविद्यालय परिवार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित लिए। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम, राजनीति, समाज सुधार, हिंदी और हिंदुस्तान के लिए उनके कार्यों का स्मरण किया और युवाओं का आह्वान किया कि वे सपनों की उड़ान लेते समय नींव के पत्थरों से नाता जोड़ें रखें।

उन्होंने कहा कि हमारे समय की राजनीति के लिए पंत का पंथ बहुत उपयोगी और आवश्यक है।

 

इस अवसर में छात्र- छात्राओं के मध्य उक्त विषय पर एक व्याख्यान माला का आयोजनकिया गया जिसमें सौरभ सती, दीपशिखा, प्रभा, पूर्णिमा, सीमांत सिंह, प्रियांशी भट्ट और विशाखा बागड़ी के द्वारा प्रतिभाग किया। व्याख्यान प्रतिगोगिता में बी. ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा कु. पूर्णिमा ने प्रथान स्थान, बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा प्रियांशी भट्ट ने द्वितीय स्थान और बी. ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कु. प्रभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि शीघ्र ही शासन की ओर से निर्धारित नकद पुरस्कार राशि देकर युवाओं का सम्मान किया जाएगा। डॉ. जी. के. सेमवाल, डॉ. राजेन्द्र सिंह और डॉ. पवन कुमार द्वारा निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. चरणसिंह केदारखंडी, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सत्यनारायण राव, डॉ. नंदन रावत, डॉ. किशोरी लाल, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. रणजीत सिंह मर्तोलिया, डॉ. शैलेन्द्र रावत, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. मोनिका सती, डॉ. राहुल तिवारी, रणजीत सिंह राणा, हरीश नेगी, जीत सिंह भंडारी, श्रीमती अनीता, श्रीमती नंदी, जगदीश लाल, शिव सिंह, अजय सिंह, पुष्कर लाल, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रीति कुमारी द्वारा रसायन विज्ञान विभाग में नवनियुक्त फैकल्टी डॉ. कविता रावत का पुष्पगुच्छ देकर महाविद्यालय में स्वागत किया गया।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए