ऊखीमठः कालीमठ घाटी के जाल मल्ला व चौमासी गांवो के मध्य चौरा नामक सिद्धपीठ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ यात्रा के यात्रा पड़ाव सीतापुर से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंच गयी है ।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

           

 

                         ऊखीमठः कालीमठ घाटी के जाल मल्ला व चौमासी गांवो के मध्य चौरा नामक सिद्धपीठ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ यात्रा के यात्रा पड़ाव सीतापुर से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंच गयी है । दिवारा यात्रा के केदार घाटी आगमन से सम्पूर्ण भूभाग भक्तिमय बना हुआ है तथा सैकड़ो श्रद्धालु दिवारा यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। बुधवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बडासू पहुंचेगी तथा आगामी 21 सितम्बर को केदार घाटी से विदा होकर कालीमठ घाटी में पर्दापण करेंगी व 22 सितम्बर को अपने भण्डार गृह जाल मल्ला में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी। भगवती चामुण्डा के भण्डार गृह जाल मल्ला में  विराजमान होने पर प्रथम चरण की दिवारा यात्रा का समापन होगा तथा अगले वर्ष शुभ लगनानुसार द्वितीय चरण की दिवारा यात्रा का आगाज होगा । मंगलवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली, राजेन्द्र प्रसाद देवशाली, राहुल देवशाली, हिमांशु भट्ट और, पुरूषोत्तम भट्ट ने सीतापुर मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजायेें समपन्न कर भगवती चामुण्डा, भगवान केदारनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक 11 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा सीतापुर से विदा हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के सीतापुर से विदा होने पर असंख्य भक्तों ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित को भावुक क्षणों  के साथ विदा किया। भगवती चामुण्डा कि दिवारा ने सीतापुर व रामपुर के मध्य विभिन्न स्थानो का नगर भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा देर सांय दिवारा यात्रा के रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचने पर व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी, संरक्षक कृपाल सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी, सचिव कीरथ सिंह राणा, कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, दिनेश सत्कारी, पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा, मुलायम सिंह तिन्दोरी, कलम सिंह तिन्दोरी, राय सिंह तिन्दोरी, धर्मानन्द भट्ट, कमलेश चौहान, प्रेम दत्त गोस्वामी, मुन्ना चौहान, रमेश गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी, सतेन्द्र गोस्वामी, विजय चौहान, पंकज चौहान, अजय चौहान, प्रवीण चौहान सहित सीतापुर, रामपुर के व्यापारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़