ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर केदारनाथ धाम सहित विभिन्न तीर्थ स्थलो में विशेष पूजा – अर्चना, अभिषेक व हवन कर उनके यशस्वी जीवन की कामना की गयी तथा केदारनाथ धाम बद्री केदार मन्दिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, पुलिस प्रशासन, आई टी बी पी, नगर पंचायत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा केदार पुरी में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया जबकि ऊखीमठ मे भाजपा मण्डल के तत्वावधान व राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो को फल वितरित किये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर, द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम, हिमालय मे सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम व सिद्धपीठ कालीमठ में भी विशेष पूजा- अर्चना की गयी । जानकारी देते हुए मन्दिर समिति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर केदारनाथ धाम मे विशेष पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर उनके दीर्घायु की कामना की गयी तथा मन्दिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया तथा केदार पुरी मेें स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया । भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा ओकारेश्वर मन्दिर में प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग के सानिध्य मेें विशेष पूजा – अर्चना की गयी तथा राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व मेें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में मरीजो को फल वितरित किये गये । कालीमठ मन्दिर प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सिद्धपीठ कालीमठ व द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम में विशेष पूजा अर्चना की गयी। तुंगनाथ मन्दिर प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर हिमालय पर सबसे ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में विद्वान आचार्यो, मन्दिर समिति व तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा विशेष पूजा – अर्चना व जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, रमेश नौटियाल, बबीता भट्ट, संजय मनवाल सहित दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।









