ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न स्कूलों में विधिक सेवा तथा ड्रग्स व नशीली दवाओं के दुष्परिणाम के बारे में जागरूकता हेतु किया गया अनेक शिविरों का आयोजन।
अल्मोड़ाः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अल्मोड़ा जिले के तमाम गांवों तथा विद्यालयों में दवाओं व ड्रग्स के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी हेतु शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें विद्यालय सिमलटा,गधोली, गुरुड़ाबांज, जैंती, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकड़ाऊ, राजकीय इंटर कालेज जसकोट आदि विद्यालयों व गांवों में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशीली दवाओं व ड्रग्स के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से विधिक जागरूकता के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत सुरक्षित दवा-सुरक्षित के बारे में जानकारी दी गई।
अधिकार मित्रों द्वारा आज 16 सितंबर 2025 को इन शिविरों का आयोजन कर लोगों को नशीली दवाओं से बचने और सुरक्षित दवाओं का इस्तेमाल कैसे करें तथा तमाम कानूनों से लाभ कैसे प्राप्त करें इसके बारे विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में, सड़क सुरक्षा के बारे में तथा अनैतिक कार्यों से कैसे बचें इसके बारे विद्यार्थियों व ग्रामीणों समझाया गया।
इस अवसर पर शिविरों का आयोजन करने वालों में रंजीता, दीप चन्द्र, नीमा विनवाल, भावना तिवारी, एडविन व्हीलर, नीता नेगी, हिमानी खोलिया, भाष्कर जोशी, कैलाश जोशी, बबीता जोशी, यमुना प्रसाद, विजय टम्टा, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत आदि लोग शामिल थे।









