डॉ० रामबली मिश्र, वाराणसी, (उ. प्र.)
ओजोन परत
जीवन की यह रक्षा करता।
प्राण वायु यह सबमें भरता।।
इसमें अमृत कलश सुशोभित।
सारे जीवजन्तु अति मोहित।।
सबको यह संरक्षण देती।
सारे कष्ट स्वयं हर लेती।।
ऑक्सीजन का यह भंडारण।
इससे होता जग का तारण।।
किन्तु आज यह क्षरित हो रहा।
प्रकृति प्रदूषण त्वरित हो रहा।।
जंगल अब वीरान हो रहे।
प्रिय पर्व सम्मान खो रहे।।
नदियों का पानी है गंदा।
मानव करता गोरख धंधा।।
सीधे सूरज आग उगलता।
बहुत दुखी ओजोन विलखता।।







