डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या,उ.प्र.।
मोदी जी
मना रहा है राष्ट्र मुदित हो,
आज आगमन मोदी का।
हुआ अवतरण भरत-धरा पर,
विश्व-हितैषी मोदी का।।
भारत माँ का लाल निराला,
यद्यपि पला अभावों में,
पर,निज माँ से सीख सुशासन,
डरा न कभी तनावों में।
जन-हितकारी-सुखद-सुचिंतन,
अद्भुत साहस मोदी का।।
मना रहा है राष्ट्र मुदित हो……….।।
सबका ‘साथ-विकास’ सोच के,
प्रतिपादक हैं मोदी जी।
लेकर ही ‘विश्वास’ सभी का,
करें कार्य शुभ मोदी जी।
अखिल विश्व में बजता डंका,
आज बेधड़क मोदी का।।
मना रहा है राष्ट्र मुदित हो…………।।
सप्त-सिंधु के पार गमन जब,
करते हैं ये मोदी जी।
भारत माँ की गरिमा का ही,
गायन करते मोदी जी।
राजनीति भी धारण की जो,
सुदृढ़ कवच है मोदी का।।
मना रहा है राष्ट्र मुदित हो………..।।
‘महाशक्ति’ से टकरा कर भी,
नहीं विकल मोदी होते।
कठिन परिस्थिति में भी देखें,
और प्रबल मोदी होते।
कटु अपमान का विष पी लेता,
शिवा-गला है मोदी का।।
मना रहा है राष्ट्र मुदित हो,
आज आगमन मोदी का।।







