राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
“प्रेम- पच्चीसा” (भाग 26)
रोहन और उनकी संस्था का प्रयास सराहनीय है जो प्रत्येक शनिवार गांव जाकर ग्रामीण विकास से जुड़ी समस्याओं को सुनते हैं और समाधान तलाशते हैं। भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में जन सामान्य की मुख्य परेशानियां गरीबी, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, शिक्षा का अभाव, पानी और बिजली की समस्या, कृषि उत्पादकता में कमी, तथा नशे की लत (जैसे तंबाकू, शराब) आदि हैं। इनके लिए यथासंभव समाधान के उपाय रोहन और उनकी टीम बताती है , सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रयासों और सामुदायिक भागीदारी पर आधारित हैं।
गॉव में एक पीपल पेड़ के गहने छाँव में बैठक होती है जिस में सरपंच और उनके पाँच भी सम्मिलित होते हैं। सबसे पहले रोहन बताते हैं कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास हेतु गांवों में सड़क, बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी संबधित विभागों से पत्राचार करना होगा । जिस से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल सुविधा बढ़ाई जा सकती है। स्थानीय पंचायतों के साथ मिलकर सरकारी फंडिंग के लिए सरपंच आवेदन करें, जैसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना इससे परिवहन और बाजार पहुंच मार्ग आसान होंगे ।
माया किसानों को कृषि और आजीविका में सुधार संबंधी बातें समझाती है कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक बीज, उर्वरक और सिंचाई तकनीकों का प्रचार करें। किसानों को समुचित प्रशिक्षण दें, स्वयं सहायता समूह (SHG) बनाएं, और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कौशल विकास कार्यक्रम चलाएं। इससे रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
डॉ. सुधा जी ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर उपस्थित समूह को सचेत किया और बाटाया कि नशे की लत (तंबाकू, गुटखा, शराब) और स्वास्थ्य समस्याओं का हल आदमी अपनी आदतों में सुधार और आत्म – नियन्त्रण से कर सकते हैं । उन्होंने सभी को सलाह दि कि आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं, सफाई अभियान (स्वच्छ भारत मिशन) चलाएं, और गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की मांग करें। मलेरिया जैसी बीमारियों के लिए मच्छरदानी लगाएं।
मालती जी, शिक्षा और कौशल विकास के लिए प्रेरित कर शिक्षा की कमी दूर करने और युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश करने की सलाह देती है ताकि बेरोजगारी दूर हो इसके गांव में जागरूकता लाने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर , सरकारी स्कूलों में सुधार हेतु जिला शिक्षा अधिकारी और जिलाधीश के पास आवेदन भेजती हैं और कौशल विकास मंत्रालय की योजनाओं (जैसे स्किल इंडिया) से जुडने के साथ साथ ऑनलाइन शिक्षा संसाधनों का उपयोग करने का मार्गदर्शन सभी को दिया जाता हैं।
अंत में रोहन समझाते हैं कि आर्थिक तंगी, बेरोजगारी आज की मुख्य समस्या है, विशेषकर युवाओं में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत काम के साथ, छोटे उद्योग (जैसे हैंडीक्राफ्ट, पशुपालन) शुरू करने के लिए ऋण सुविधा मिल सकती है। सोशल मीडिया की लत से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु रोहन की टीम सरकारी अधिकारियों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ उठाने ले सतत पत्राचार करती है ।
धीरे – धीरे गाँव में विकास की चमक देखकर स्थानीय विधायक रामलाल जी का दौरा होता है ,,,
(भाग 27)







