कांग्रेस ने पुलवामा के शहीद सभी 40 जवानों की वीरांगनाओं को किया सम्मानित।

Spread the love

 

सूर्यकांत धस्माना 

(वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन) 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

 

 

कांग्रेस ने पुलवामा के शहीद सभी 40 जवानों की वीरांगनाओं को किया सम्मानित।

 

एक एक लाख की सहायता राशि भेंट की गई

 

देहरादून में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने शहीद मोहन लाल रतूड़ी की धर्मपत्नी को किया सम्मानित भेंट किया एक लाख का चैक।

खटीमा में कर्नल राम रतन नेगी ने शहीद वीरेंद्र राणा की धर्मपत्नी रेनू राणा को भेंट किया एक लाख का चैक।

देश के शहीदों के परिवारों की देखभाल की जिम्मेदारी देश की जनता की।

 

          देहरादून/खटीमा : पुलवामा आतंकवादी हमले में फरवरी वर्ष 2019 में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ के चालीस जवानों की वीरांगनाओं (धर्मपत्नियों) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सम्मानित किया व प्रत्येक परिवार को एक एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की । उत्तराखंड के दो बहादुर जवान श्री मोहन लाल रतूड़ी और खटीमा के श्री वीरेंद्र सिंह राणा इस हमले में शहीद हुए थे।

आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना प्रातः शहीद मोहन लाल रतूड़ी के कारगी चौक निवास पहुंचे और शहीद की पत्नी श्रीमती सरिता , सुपुत्र राम व बिटिया गंगा से मिले व उनकी कुशलक्षेम जानने के बाद श्री धस्माना ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी का संदेश परिवार को दिया। श्री धस्माना ने शहीद मोहन लाल रतूड़ी के परिजनों से कहा कि उनके पति ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है और अब उनके परिजनों की देखभाल की जिम्मेदारी देश की है और इसीलिए कांग्रेस हमेशा उनकी सेवा के लिए तैयार है। श्री धस्माना ने श्रीमती रतूड़ी से कहा कि परिवार को कभी भी उनकी सेवाओं की आवश्यकता हो तो वे निसंकोच उनको याद कर सकती हैं। श्री धस्माना ने श्रीमती रतूड़ी को शाल पहना कर सम्मानित किया व उनको एआईसीसी द्वारा भेजा गया एक लाख रुपए का चैक भेंट किया।

 

दिनांक 18 सितंबर 2025 बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पूर्व सैनिक विभाग द्वारा फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बारूदी सुरंग के फटने से सी आर पी एफ केजी शहीद 40 जवानों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया ।

इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी जी और प्रदेश पूर्व सैनिक विभाग उपाध्यक्ष सूबे गोपाल सिंह गड़िया, उत्तराखंड प्रदेश के जिला उद्यम सिंह नगर के ब्लॉक खटीमा में ग्राम पंचायत गुड़िया निवासी सी आर पी एफ के शहीद कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह राणा की पत्नी श्रीमती रेणु राणा को 1 लाख का चेक अर्पित करने हेतु खटीमा पहुंचे। कांग्रेस के इन पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद चक्रधर,सूबे कुंवर सिंह खनका,पी सी सी उमेश राठौर जिला महिला अध्यक्ष और भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिरियों के सम्मुख वीरांगना को चेक सम्मान स्वरुप प्रदान किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़