संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों से अपील की गई की अपने आस-पास साफ सफाई रखे।
कानड़ः संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के पत्र क्रमांक 1976 भोपाल दिनांक 10/09/2025 के अनुसार भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा 2025 राष्ट्रव्यापी अभियान का आयोजन दिनांक 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टुबर 2025 विभिन्न कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 18 सितंबर 2025 को स्वच्छता अभियान रैली एवं स्वच्छता सह नशा मुक्ति अभियान रैली का आयोजन किया गया था ।
उक्त कार्यक्रम अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ हुई जो माता जी चौराहा पीपल चौक होते हुए पुन: नगर परिषद कार्यालय में समापन हुआ।
विशेष साफ-सफाई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा की गई।
आम-जन से अपील की गई की अपने आस-पास साफ सफाई रखे, आप सभी से साफ-सफाई बनाये रखने का आग्रह करता हु। जिससे मार्गो पर गंदगी ना हों। साथी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बनेसिंह चौहान ब्रांड एंबेसडर, सुनील बीजापारी जनप्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवसिंह चौहान, अमित पटवाल उपयंत्री, अशोक कुमार पाठक, बाबूलाल गुर्जर, मानसिंह गेहलोत, बालकृष्ण पाटीदार, राजेश परमार, अंकित शर्मा, तूफान सिंह सोंधिया, आनंद कुमार सोनी, सुनीता मालवीय, शुभम भारती, पंकज माली, राजेश सोनी, मुकर्रम हुसैन, बलवंत, जफर खान एवं समस्त सफाई मित्र उपस्थित थे।







