लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम
रायपुर (छ.ग.)
आलेख
——–
जीवन का संयोजन इस प्रकार करें, अफसोस के लिए समय ही न मिलें।
हर लम्हा यहां ख्वाहिश बिखरती हैं।
एक काश! को लेकर जिंदगी कहां गुजरती है ? लेकिन इसमें एक कशिश होती हैं, दर्द होता हैं। एक अधूरी सी आस होती हैं। ऐसा होता तो अच्छा होता, उस सपनो को हकीकत में जी पाते जिसे सिर्फ महसूस करते हैं। खुशनसीब होते हैं वे इंसान जिन्हें ख्वाबों के समंदर से भी सुंदर मोती हकीकत में मिल जाते हैं। वर्ना यहां तो कई जिंदगी गुमराह हैं। सफर में ही ढल जाती हैं उम्र धूमिल हो जाती हैं सुनहरी यादें। गुम हो जाते हैं अपने, जिंदगी की शाम हो जाती हैं मुकाम को ढूंढते।
ऐसे लोग भी है जों सहते-सहते पत्थर बन जाते हैं, न खुशी का एहसास न कोई ग़म का। अफसोस जों है उसे ही निर्वहन कर सामंजस्य स्थापित कर लेते हैं। कोई उम्मीद की डोर ही नहीं बांधते क्योंकि बार-बार टूटकर जुड़ने से गांठ आ जाती हैं। हर चीज को पाने का एक समय होता हैं न मिलने पर उदासी का चुनर ओढ़ लेते हैं ।
कोई भी चीज यहां एक जगह स्थिर नहीं पल-पल बदलती हैं। फिर भी इस जीवन की विडंबनाओं को सहना- सुनना और समझना ही पड़ता हैं। यहां हर लम्हा ख्वाहिश बिखरती हैं, घुटन होती हैं। एक तूफ़ान पलता हैं मन में जो कभी-कभी सब कुछ तबाह कर देती हैं और कभी यहीं नया मोड़ ले आता हैं। पूर्व अंदाजा लगाकर कुछ करना या सोचना व्यर्थ हैं। कभी भी चमत्कार हो सकते हैं, भगवान पर आस्था जरुरी है और खुद के बल पर विश्वास। हमेशा बुरी और नकारात्मक कल्पना कर बीमार बन जाना मूर्खता हैं।
कहने को कितनी ही बातें होती हैं लेकिन कहकर कुछ हल्का महसूस हो तब न। अब तो स्थिति एकदम अलग हैं, आंसू भी सूख जाते हैं आंखों में अब। यूं तो बहुत कठिन हैं जिंदगी की राह अस्त-व्यस्त सी मानसिकता को लेकर अविराम सफर करना और चुनौतियों के लिए खुद को तैयार रखना। यही होता हैं कहीं पूर्ण विराम नहीं यहां, सिर्फ अल्प विराम होता हैं, जिसका अर्थ है- अभी बाकी हैं कुछ, मतलब जब तक सांस चल रहीं हैं अच्छी-बुरी घटना होती रहेगी। विचलित रहने से हम अक्सर वो लम्हा भी खो देते हैं जो हमें अवसर के रूप में मिली होती हैं। इसलिए स्वस्थ और मस्त रहने का विकल्प निकालना जरुरी हैं।
जब काली घटा आतीं हैं तो बारिश का अंदाजा हो ही जाता हैं,वैसे ही विपरीत हालात में भी अनुभव मिलते हैं। जब चहुं दिशा में उदासी का माहौल निर्मित हो जाए तब व्याकुलता के भंवर से निकलने के लिए कुछ प्रयास करें। गुमसुम बैठ जाने से कुछ हासिल नहीं होता। अफसोस करते रहने से बेहतर हैं ऊपर उठें बेचैनी के बीच से, और कितने भी उलझन हो उसे शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें।
आज आधुनिकता की दौड़ में आनंदित माहौल के निर्माण की कला बेहद जरूरी हैं। कुछ देर सांसारिक विडंबनाओं से एकदम दूर हो जाएं और खुद को समय दें। अतीत और भविष्य की चिंता न हो, जो पल हैं अभी उसमें प्रेम भरे। उत्साह रखे अपने छोटे- छोटे शौक क पूर्ण करते रहें, कल पर न छोड़े जैसे- आसपास घूमने जाना, टहलना खेलना, बागवानी करना, संगीत सुनना, मित्र से मिलना आदि। सबसे महत्वपूर्ण हैं जो बातें आपको ज्यादा बेचैन करती हैं उसे कहना। जैसे भी है ख़ुद को श्रेष्ठ माने। किसी को देखकर उनके जैसे जीवन की कल्पना न करें, खुद को कमज़ोर कभी न समझें। प्रतिस्पर्धा के भाव से दूर रहें किसी बात का अफ़सोस न करे। जो हो रहा हैं उसे स्वीकार करें और हर दुविधा से निकलकर समाधान के विभिन्न उपाय ढूंढते रहें।
किसी के भरोसे न बैठे ख़ुद पर विश्वास पहले करें। बदले के भाव से आत्मा कुंठित होती हैं विशाल संसार के आप छोटे से अंश ही सही, लेकिन अपने अस्तित्व को जीवित रखने के लिए उम्मीद को थामकर रखिए। कम हो भले ही सुख के साधन पर दिल में प्यार भरा एक आशियाना रखिए, जिसे किसी भी गम के आंधी तूफान में उजड़ने न दें। अगर किसी को देना तो प्रेम उपहार में दीजिए, कभी भी व्यथित न हो। आंतरिक ऊर्जा को महसूस करें जो हैं जितने है जैसे हैं उसे उसी रुप में स्वीकार कर लें। जो पसंद नहीं उनसे दूर रहें और पसंद है उसे संभालकर रखें।
असंतुष्ट मन में ही विभिन्न विकार जन्म लेते हैं इसलिए संतुष्ट होना जरूरी हैं। परिवार- समाज, माहौल- कार्य और खुद से अगर मौका मिले, तो मदद कीजिए जिन्हे आपकी जरूरत हैं। कोई गलती हो गई उससे सीखे और आगे बढ़े ज्यादा गंभीर न रहें, हर पल सहज रहे। ख़ुद को मरीज न बनाएं, खिलखिला न सकें तो मुस्कुरा दे। कर्म से कभी जी मत चुराइए बिना मेहनत किए जीवन निर्वहन संभव नहीं। स्वाभिमान को बेचकर जीने से दयनीय स्थिति कोई और नहीं। आलस से दूर रहें लेकिन ज्यादा कमाने के लिए अपराधिक कार्य में लिप्त न हो जाएं, भले ही छोटे व्यवसाय करें पर पूर्ण लगन से करें। व्यवहार को कभी कठोर मत बनाइए जिनसे भी मिले वार्तालाप की शैली मधुर आत्मीयता से पूर्ण हो। बेवजह बकवास न करें जितनी जरुरत है कहें लेकिन उसमें दिखावटीपन न हो । क्रोध को जितना हो सकें नियंत्रित रखे अति से बचे। हर किसी को ख़ुश करने में ही न लगें रहें, सभी आपसे प्रभावित हो जरुरी नहीं। स्वयं को दुख न करें औ हर वो कार्य को पूरी तन्मयता से करे जो जिम्मेदारी है, उसे अनदेखा न करे। लापरवाही से बचें।
असफल हो जाने पर निराश न हों, खुद को सफलता के शिखर पर पहुंचाने ने के लिए ठोकर बहुत जरूरी है। अनुभव को अपनी प्रेरणा बनाते चलें। छूट गया वो सपना हैं, जो वक्त अभी है वहीं एक नया मौक़ा है, इसे यूं ही गुजरने न दें भरपूर उपयोग करें।पुरानी बातों को भूलकर नए विचारों का सृजन करते रहें, उन्हें अपनाएं और एक ही जीवनशैली जिससे आप उब चुके है बदलने का प्रयास करे। हर पल कुछ नया सोचें और करें अपनी क्षमता को पहचाने। किसी भी क्षेत्र मे बेहतर प्रदर्शन कर एक अलग पहचान बनाकार रखे। अच्छे लोगों के विचारों पर अमल करे जो भी अनावश्यक भय है उसे निकाल दें कुछ न कुछ सीखते रहे संकोच न करें। जो कर न पाएं पहले तो अब करे, कौन क्या सोचते हैं इस पर चिंता न कर क्या करना है जिससे आंनद को प्राप्त कर सके? इस पर ज्यादा ध्यान दें।
खुद को बनाने में अपनी सकारात्मक ऊर्जा को लगा दें। बात करने के लिए सार्थक शब्दो का प्रयोग करें, जहां मूर्ख लोगो की संख्या अधिक हो वहां मौन धारण करें। गलत हो वहां विरोध भी करें। अपनी धुन में रहकर कभी-कभी हर उस बात को याद करें जिसे करना चाहते हैं। पसंद के विषय कार्य व्यक्ति और स्थान को, एक आत्म खुशी मिलेगी और बोझिल मन शांत होंगे। सारे गम को कुछ पल के लिए भूलकर सोचें ! किस बात से आपको ज्यादा खुशी मिलती हैं ? हर दिन कुछ पल ही सही से दिल महसूस करें, और उसे सच करने का प्रयास करें। एकदम गमगीन न रहें ऐसा करने से जो शांति और शक्ति प्राप्त होंगी वहीं से एक नई दिशा मिलेगी, बंद हर रास्ते खुलेंगे। किसी पर ज्यादा निर्भर न रहें।स्पष्टवादी बनें कभी भी अपने जीवन में किसी व्यक्ति का अनावश्यक हस्तक्षेप न होने दें। हर फैसले सोच- समझकर और समय पर करें कोशिश करें। जीवन का संयोजन इस प्रकार हो की पछतावा के लिए समय न रहें।
———————————————————-







