तीन दिन से बंद राजमार्ग के खुलने से लोगों ने ली राहत की सांस, मसूरी चंबा हाइवे भी खुला

Spread the love

 

              नई टिहरीः बीते मंगलवार से यातायात के लिए बंद चल रहा ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आखिरकार गुरूवार शाम को बीआरओ की कड़ी मशक्कत के बाद छोटे वाहनों के यातायात के लिए खोल दिया गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं मसूरी-चंबा हाइवे के खुलने से भी लोगों की राह आसान हो गई है।

           बता दें कि सोमवार तड़के अतिवृष्टि से ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह भूस्खलन से बंद हो गया था। फकोट के निकट भिन्नू खाला में तो राजमार्ग का करीब 35 मीटर हिस्सा पूरी तरह वाशआउट हो गया था। जबकि प्लासड़ा, बगड़धार, खाड़ी, आमसेरा, नागणी सहित कई स्थानों पर लगातार भूस्खलन होने से मार्ग बार-बार बंद रहा था।

                वहीं मार्ग बंद हाेने के कारण लोगों को ऋषिकेश से देवप्रयाग होते हुए गजा, रानीचौरी से बादशाहीथौल होते हुए नई टिहरी या चंबा से उत्तरकाशी के लिए दोगनी से भी अधिक दूरी तय करके पहुंचना पड़ रही थी। भिन्नू खाला में बीआरओ ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर राजमार्ग को बुधवार को ही बहाल कर दिया था। जिससे चंबा से आगराखाल और आगराखाल में तीनों दिनों से फंसे वाहन चंबा पहुंच पाए। लेकिन बगड़धार में लगातार भूस्खलन होने राजमार्ग बाधित ही रहा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़