संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
जलियांवाला बाग हत्याकांड…!
ब्रिटिश सरकार के रॉलेक्ट एक्ट का विरोध,
हमारे अधिकारों में कटौती आया था क्रोध।
गाँधी जी की गिरफ्तारी का किया हैं विरोध,
जलियांवाला बाग की सभा आया अवरोध।
13 अप्रैल 1919 अमृतसर में हुई ये घटना,
ये सपूतों का ऐसे आयोजित सभा में डटना।
निहत्थे भारतीयों पर ब्रिटिश सैनिक टूट पड़े,
बच्चे,बूढ़े,जवान गोलियाँ सीने पे खाते खड़े।
जिसमें सैकड़ों मारे गए और हज़ारों घायल,
सारा देश हुआ ‘नतमस्तक’ हम हुए कायल।
‘स्वतंत्रता संग्राम’ में हुआ एक नया सूत्रपात,
ब्रिटिशों के प्रति आक्रोश पनप हुए आघात।







