H-1B वीजा हासिल करने के लिए अब देने होंगे 100,000 डॉलर

Spread the love

                 नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा में बड़ा बदलाव करते हुए इसकी फीस बढ़ा दी है। अमेरिका का H-1B वीजा हासिल करने के लिए अब लोगों को 100,000 डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) फीस देनी होगी। ट्रंप के इस फैसले से कई भारतीयों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि नए नियमों के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अमेरिका में अच्छी स्किल्स वाले लोग ही आएं, जिससे अमेरिकियों की नौकरी सुरक्षित रहेगी।

ट्रंप ने कहा-

अमेरिका को अच्छे कर्मचारियों की जरूरत है। नए नियमों से यह सुनिश्चित होगा कि अमेरिका में बेहतरीन कर्मचारी ही आ सकें।

H-1B वीजा भारतीयों की पहली पसंद

बता दें कि अमेरिका में एंट्री करने के लिए H-1B वीजा ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है। हजारों की संख्या में भारतीय इसी वीजा की मदद से अमेरिका जाते हैं, जिसका खर्च अमेरिकी कंपनियां खासकर आईटी सेक्टर की कंपनियां उठाती हैं।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

H-1B वीजा की फीस

वर्तमान में H-1B वीजा की रजिस्ट्रेशन फीस 215 डॉलर (लगभग 1900 रुपये) है। वहीं, फॉर्म 129 के लिए लोगों से 780 डॉलर (लगभग 68,000 रुपये) लिए जाते हैं। हाल ही में अमेरिकी सांसद जिम बैंक्स ने अमेरिकी टेक वर्कफोर्स अधिनियम के नाम से एक बिल संसद में पेश किया था, जिसमें H-1B वीजा की फीस 60 हजार से डेढ़ लाख डॉलर तक बढ़ाने की मांग की गई थी।

71 प्रतिशत भारतीयों ने लिया H-1B वीजा

H-1B वीजा के तहत सबसे ज्यादा फायदा भारतीयों को होता है। अमेरिका में 71 प्रतिशत H-1B वीजा लेने वाले भारतीय होते हैं। वहीं, 11.7 प्रतिशत के साथ चिली दूसरे नंबर पर है। जून 2025 तक अमेजन ने 12,000 H-1B वीजा अप्रूव करवाए हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा ने 5000 के आसपास H-1B वीजा अप्रूव करवाए हैं।

                2020 से 2023 के बीच कुल H-1B वीजा में से 71 प्रतिशत वीजा भारतीयों को मिले हैं। हालांकि अब वीजा की फीस बढ़ने से भारतीयों का अमेरिका जाना मुश्किल हो सकता है।

H-1B वीजा क्या है?

               H-1B वीजा दूसरे देशों से अमेरिका जाकर काम करने वाले लोगों को मिलता है। यह वीजा 6 साल के लिए वैध होता है। H-1B वीजा पाने वाले लोग अपनी पत्नी और बच्चों को भी अपने साथ अमेरिका ले जा सकते हैं। साथ ही वो अमेरिका की नागरिकता के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़