संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
पड़ोसी देश लगता दयाल…!
‘सत्यनारायण’ गंगाराम का यहीं है खयाल,
अब उन्हें पड़ोसी देश भी लगता है दयाल।
देख लो पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं नेपाल,
घर जैसा महसूस होता है ना बड़ा कमाल।
प्रयोगधर्मी के राजनीतिक गुरू फिर शुरू,
समझ न आया सत्ता नहीं अब क्या करूं।
ओवरसीज से ही ‘बयान’ की बारिश करू,
अब जो भी कहना हैं कहने से क्यों? डरू।
भारत की विदेश नीति को लेकर यह कहा,
पॉलिसी फोकस पड़ोसी देश होना चाहिए।
इनकी बातों पर क्या? हमें भी रोना चाहिए,
इन्हें पड़ोसियों के यहां शिफ्ट होना चाहिए?
(संदर्भ-सैम पित्रोदा एक बार फिर विवादों से चर्चा में)







