ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः सोमवार से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रों की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। केदार घाटी के अन्तर्गत भगवती के विभिन्न शक्तिपीठों को भव्य रूप से सजाया गया है। सरस्वती नदी के किनारे विराजमान सिद्धपीठ कालीमठ में भी मन्दिर समिति द्वारा शारदीय नवरात्रों को लेकर सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है तथा देश – विदेश के श्रद्धालुओं ने सिद्धपीठ कालीमठ की ओर रूख कर दिया है। भगवती राकेश्वरी, सिद्धपीठ कालीशिला सहित सभी शक्ति पीठों में शारदीय नवराात्रों की तैयारियां पूरी कर ली गयी। भक्तों में भारी उत्साह बना हुआ है। शारदीय नवरात्रो से पूर्व मुख्य बाजारो मे रौनक लौटने लगी है। जानकरी देते हुए कालीमठ मन्दिर प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि कल से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रो की सभी तैयारिया शुरू कर दी गयी है तथा भक्तों ने कालीमठ घाटी की ओर रूख कर दिया है। उन्होंने बताया कि सिद्धपीठ कालीमठ मन्दिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है तथा आगामी समय मेें सप्तमी, अष्टमी व नवमी पर्व पर होने वाली धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम तय किये जायेंगे। पण्डित दिनेश गौड ने बताया कि सिद्धपीठ कालीमठ को पांच कुन्तल फूलो से सजाया गया है। वेदपाठी रमेश चन्द्र भट्ट ने बताया कि शारदीय व चैत्र नवरात्रो में सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा – अर्चना का विशेष महत्व माना गया है। मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि सिद्धपीठ कालीशिला में शारदीय नवरात्रों की सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। प्रधान रासी सोनिया पंवार ने बताया कि शारदीय नवरात्रो मेें भगवती राकेश्वरी मन्दिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो का आयोजन किया जायेगा जिनकी तैयरिया पूरी कर ली गयी है।









