दो दिनों की मोरक्को यात्रा पर हैं राजनाथ सिंह

Spread the love

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ ने सोमवार को कहा कि भारत बिना किसी आक्रामक कदम के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर नियंत्रण वापस पा लेगा। रक्षा मंत्री ने दावा किया कि पीओके में लोग वर्तमान सरकार से आजादी की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, मोरक्को में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि पीओके अपने आप ही हमारा होगा। रक्षा मंत्री के इस बयान से पाकिस्तान को नीद नहीं आएगी।

रक्षा मंत्री ने दावा किया कि पीओके में मांगे उठनी लगी हैं। आपने भी नारेबाजी सुनी है। वहीं, रक्षा इस कार्यक्रम में बोलते हुए रक्षा मंत्री ने ट्रंप के टैरिफ पर भी बात की है और बताया कि ट्ररिफ के मुद्दे पर भारत ने तुरंत जवाब क्यों नहीं दिया।

‘PoK जल्द हमारा होगा’

रक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि आज से पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भी इस बात को दोहराया था। राजनाथ सिंह ने कहा कि पांच साल पहले मैं कश्मीर के घाटी में एक कार्यक्रम में भारतीय सेना को संबोधित कर रहा था। उस वक्त मैंने कहा था कि पीओके पर हमला करके कब्जा करने की जरूरत नहीं है। यह वैसे भी हमारा है। PoK खुद कहेगा मैं भी भारत हूं। वह दिन भी आएगा।

गौरतलब है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ये टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब विपक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पीओके पर कब्ज़ा करने का मौका गंवा दिया। रक्षा मंत्री का ये बयान कई मायनों में खास है।

भारत ने तुरंत क्यों नहीं दिया ट्रंप के टैरिफ पर कोई जवाब?

वहीं, रक्षा मंत्री ने एक कार्यक्रम में यह भी बताया कि ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले पर भारत ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। रक्षामंत्री ने बताया कि भारत ने डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा भारतीय आयातों पर लगाए गए 50% टैरिफ पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी क्योंकि भारत का दृष्टिकोण व्यापक है। उन्होंने कहा कि हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी… जो लोग व्यापक सोच और बड़े दिल वाले होते हैं, वे किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते।

दो दिवसीय मोरक्को की यात्रा पर हैं राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय दो दिवसीय मोरक्को की यात्रा पर हैं। यहां पर वे रेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म के विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि किसी भारतीय रक्षा मंत्री की ये पहली मोरक्को यात्रा है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़