भाऊ गैंग ने मांगी यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से पांच करोड़ की रंगदारी

Spread the love

हल्द्वानी। प्रसिद्ध यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग के नाम से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रुपए न देने पर सौरभ को गोली मारने की भी धमकी मिली है। पुलिस ने यू-ट्यूबर की तहरीर पर भाऊ गैंग के सदस्यों के विरुद्ध तमाम धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सौरभ जोशी को जीमेल के माध्यम से धमकी मिली है। हल्द्वानी रामपुर रोड के ओलिविया कालोनी निवासी सौरभ जोशी मशहूर यू-ट्यूबरों में गिना जाता है। शनिवार को सौरभ जोशी ने कोतवाली पुलिस में सुरक्षा की मांग को लेकर तहरीर दी है।

इसमें सौरभ ने लिखा है कि 15 सितंबर को उन्हें जी-मेल के माध्यम से एक धमकी भरा मेल मिला है। इसमें भाऊ गैंग के नाम से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर शूट करने की धमकी दी है। इस मेल से यू-ट्यूबर समेत पूरा परिवार दहशत में है। जल्द ही उनकी शादी भी होने वाली है। सौरभ ने पुलिस से एहतियातन कड़ी सुरक्षा की मांग की है।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि यू-ट्यूबर सौरभ को धमकी देने वाले भाऊ गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एल्विश के घर फायरिंग करने की जिम्मेदारी भी भाऊ गैंग ने ली थी

दिल्ली के एक बदमाश हिमांशु भाऊ की गैंग चलती है। हिमांशु भाऊ लारेंस बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन माना जाता है। अगस्त में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी भाऊ गैंग ने ली है।

गिरोह ने बकायदा इंटरनेट मीडिया में पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। अब यूट्यूबर सौरभ जोशी को जीमेल के माध्यम से गोली मारने की धमकी दी है।

10 महीने पहले भी सौरभ को लारेंस बिश्नोई के नाम से मिली थी धमकी

यू-ट्यूब के माध्यम से फेमस हुए सौरभ जोशी को धमकी देने का यह पहला मामला नहीं है। बल्कि बीते वर्ष भी सौरभ को उसके एक फैन ने उसकी कालोनी में धमकी भरा पत्र दिया था। उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी अरुण ने करोड़पति बनने के लालच में यह आपराधिक कदम उठाया था।   हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित का लारेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं था।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़