संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट।
आरटीई राशि नहीं मिलने से नाराज जिले के संचालकों द्वारा रैली निकालकर प्रकट किया गया रोष।
आगर-मालवा : अशासकीय विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब एवं वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं की राशि शासन के द्वारा सत्र समाप्ति के साथ ही देना होती है परंतु उक्त राशि नहीं
मिलने से नाराज संचालकों के द्वारा रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला अधीक्षक श्री एस एस भूरिया जी को संघ के जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार जी पाठक एवं संघ के समस्त पदाधिकारी स्कूल संचालक साथियों के द्वारा ज्ञापन श्रीमान संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के नाम ज्ञापन में आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति सत्र 2022-23 एवं 2023–24 की राशि संपूर्ण जिले के विद्यालयों की बकाया है। जबकि 2024–25 सत्र भी पूर्ण हो चुका है उक्त राशि के लिए समस्त प्रदेश के संचालक लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं । साथ ही शासन के द्वारा जब से आरटीई की योजना प्रारंभ की गई है। तब से अन्य राज्यों की RTE की राशि की अपेक्षा मध्य प्रदेश में कम राशि दी जा रही है। जो की विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य छात्र-छात्राओं से ली जाने वाली फीस से भी काफी कम है। अतः इन दोनों मांगों को लेकर संपूर्ण जिले के समस्त अशासकीय निजी विद्यालय संचालकों के द्वारा मांग की गई है। कि शीघ्र ही राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा आरटीई का भुगतान किया जाए ताकि विद्यालय संचालन करने में आ रही समस्याओं से थोड़ी राहत मिल सके। उक्त जानकारी जिले के अशासकीय संगठन मीडिया प्रभारी श्री जहीर खान के द्वारा दी गई।







