डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
नदियां हैं तो जीवन है
नदियां आवश्यक संसाधन।
जीवन का वे उत्तम तन- धन।।
नीर नदी का पेय सदा है।
जीव जन्तु के लिए सुधा है।।
भूमि सदा सिंचित होती है।
हर मौसम फ़सलें उगती हैं।।
उद्योगों में ये उपयोगी।
नदी किनारे रहते योगी।।
साधु- संत सेवन करते हैं ।
धुनी रमाये नित रहते हैं।।
झोपड़ पट्टी उनका आश्रम।
नदियों के तट पर जप -तप- श्रम।।
प्यासे का यह मदिरालय है।
तपसी का यह हिम – आलय है।।
अति अशांत का शांति गेह हैं।
जीवन का ये सुखद स्नेह हैं।।







