ऊखीमठः द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर आगामी 20 नवम्बर से 22 नवम्बर तक लगने वाले त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले की बैठक मेला अध्यक्ष/ नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                   ऊखीमठः द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर आगामी 20 नवम्बर से 22 नवम्बर तक लगने वाले त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले की बैठक मेला अध्यक्ष/ नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां दी गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के सफल संचालन के लिए बद्री केदार मन्दिर समिति, व्यापार संघ, जय मां काली मदमहेश्वर घाटी जीप टैक्सी यूनियन, पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन, अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज ऊखीमठ सहित विभिन्न विभागों, विद्यालयों, नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनो व आम जनमानस से सहयोग लिया जायेगा जिससे मेले को भव्य रुप मिल सके। बैठक को सम्बोधित करते हुए मेला अध्यक्ष/ नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं का द्योतक है इसलिए मेले को भव्य रूप देने के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर मेले में स्थानीय उभरते कलाकारों को उचित मंच दिया जायेगा जिससे उन्हें जीवन पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा मिल सके। मेला सचिव प्रकाश रावत ने कहा कि मदमहेश्वर मेले के आयोजन से क्षेत्र को विशिष्ट पहचान मिलती है इसलिए मदमहेश्वर मेले को भव्य रूप दिया जायेगा। बैठक में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य परकण्डी, कालीमठ, ल्वारा व त्रियुगीनारायण सहित नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों  व ग्राम पंधानो को संरक्षक में स्थान दिया गया है तथा मेलाधिकारी उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला होगे। बैठक में मेला समिति कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कैलाश पुष्वाण को कोषाध्यक्ष तथा पूर्व प्रधान सन्दीप पुष्वाण को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी।  बैठक में अनुशासन समिति, स्टाल निरीक्षण समिति, क्रीडा समिति, सांस्कृतिक समिति, स्वागत समिति, मंच संचालन समिति, प्रचार – प्रसार समिति, परामर्श समिति, अर्थ व्यवस्था सहित विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में सभी समितियों का विस्तार किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय राणा, जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीति पुष्वाण, सभासद बलवीर पंवार, प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत, पूजा देवी, दिनेश तिवारी, नवदीप नेगी, चन्द्रमोहन उखियाल, जगदीश लाल, पवन राणा, धर्मेन्द्र तिवारी, मनवर धर्म्वाण, सुलेखा देवी, कविता भट्ट, कल्पेश्वरी देवी, दलवीर रावत, प्रताप धर्म्वाण, तेज प्रकाश त्रिवेदी, विन्देश्वरी देवी, संगीता देवी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़