वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी।

 

आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर पुलिस बल को मार्केटों में विजिबल रहने के दिये निर्देश।

 

 

त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत समस्त कोतवाल/थानेदारों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की गस्त/पिकेट ड्यूटी लगाने के दिये निर्देश।

 

 

 

 

             अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा आज दिनांक- 13.10.2025 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

 

1. सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

2. जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु सभी विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही व जघन्य आपराधिक मामलों में फॉरेंसिक टीम से समन्वय कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिये के निर्देशित किया गया।

3. माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय ने निर्देशानुसार सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

4. “ऑपरेशन भल छौ” के तहत समस्त थाना प्रभारियों को एकल वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम लेकर समस्याओं के बारे में पूछकर त्वरित निस्ताकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

5. आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के पटाखा बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की गस्त/पिकेट लगाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही ज्वैलरी दुकानों, बैंकों, मेडिकल स्टोरों आदि में चेकिंग कर सीसीटीवी चैक करने व लगवाने/ठीक करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

6. जनपद में सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व आपराधिक/संदिग्धों पर सतर्क दृष्टिगत रखने हेतु निर्देशित किया गया।

7. सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।

8. लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।

9. थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

10. जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।

11. समस्त थाना प्रभारियों को साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। साथ ही साइबर फ्राड के सम्बन्ध में जन जागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिये गये।

12. समस्त थाना/एसओजी प्रभारियों को स्मैक, गांजा व शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए तस्करी में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये।

13. फायर स्टेशन अल्मोड़ा/रानीखेत को आगामी त्यौहार के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने व दीपावली त्यौहार पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों/ पटाखा बाजार क्षेत्र में फायर टेन्डर/ अग्निशमन उपरकरणों को तैनात करने के निर्देश दिये गये।

14. गोष्ठी में उपस्थित समस्त प्रभारियों व उप निरीक्षकों को सीसीटीएनएस, नेटग्रीड, MedLEaPR, e-Prosecution आदि ऑन लॉइन पोर्टलों का प्रशिक्षण दिया गया।

 

 सम्मानित-

थाना सल्ट क्षेत्र से दो अलग-अलग मामलों में कुल 23.58 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान दने वाले थाना सल्ट में नियक्त हेड कानि0 दीपक कुमार को Employee Of The Month चुना गया।

 

एसएसपी महोदय द्वारा विगत माह सितम्बर में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले Employee Of The Month सहित 13 अधिकारी/कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

 

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण-

1. उ0नि0 कमित जोशी,चौकी प्रभारी जागेश्वर, थाना दन्या

2. अपर उ0नि0 दीवान सिंह,थाना सल्ट

3. हेड कानि0 109 ना0पु0 नारायण सिंह,थाना भतरौजखान

 4. कानि0 355 ना0पु0 देवेन्द्र प्रताप,थाना भतरौजखान

5. हेड कानि0 157 ना0पु0 विनोद डसीला, थाना दन्या

6. कानि0 99 ना0पु0 ललित प्रसाद, थाना दन्या

7. हेड कानि0 09 ना0पु0 तरुण कुमार पाण्डे,डीसीआरबी शाखा, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा

8. कानि0 66 ना0पु0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा

9. कानि0 147 स0पु0 मदन सिंह, पुलिस लाइन अल्मोड़ा

10. कानि0 96 स0पु0 नीरज मेहरा, कोतवाली सोमेश्वर

11. म0कानि0 476 ना0पु0 मनीषा, थाना लमगड़ा

12. अनुचर आनन्द बोरा, पुलिस लाइन अल्मोड़ा

 

 उपस्थिति–

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ रानीखेत श्वमल प्रसाद, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक दरबान सिंह मेहता यातायात प्रभारी अल्मोड़ा, निरीक्षक अभिसूचना अल्मोड़ा मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी महिला कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, निरीक्षक भुवन जोशी प्रभारी एसओजी, व0उ0नि0 कमाल हसन कोतवाली रानीखेत, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष सल्ट उ0नि0 प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष देघाट उ0नि0 अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष भतरौजखान उ0नि0

अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष दन्या कमित जोशी, आशुलिपिक महेश कश्यप, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक उ0नि0 मोहित कुमार, प्रभारी सीसीटीएनएस बरखा कन्याल, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह, दान सिंह मेहता (वाचक एसएसपी अल्मोड़ा), एएसआई(एम) अमित कुमार (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़