
ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ एक्शन जारी।
भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद अब चरस तस्कर की हुई गिरफ्तारी।
अल्मोड़ाः कल एसओजी और लमगड़ा पुलिस ने 2.5 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को दबोचा। पकड़ी गई चरस की कीमत पांच लाख रुपए से अधिक है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर, नशें के विरुद्ध लगातार खड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। जिस क्रम में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग कर अवैध रूप से गांजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कल 12अक्टूबर 2025को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी व थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा, लमगड़ा रोड जय जागेश्वर मिष्ठान भंडार के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति ललित पाण्डे (33वर्ष) पुत्र पूरन पाण्डे, निवासी-धूरासंगरोली, पोस्ट चायखान, लमगड़ा, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एफआईआर नं0-18/2025 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई। बरामद की गई चरस की कीमत पांच लाख, छः हजार, चार सौ रुपए बताई गई है।
पुलिस टीम में
उ0 नि 0नरेश कोहली, चौकी प्रभारी मोरनौला,
हेड कानि0 त्रिलोक नाथ गोस्वामी-थाना लमगड़ा,
कनि0 केशव भौंत-थाना लमगड़ा,
कनि0 राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,
कनि0 चंदन सिंह एसओजी अल्मोड़ा,
कनि0 इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा शामिल थे।
एसएसपी अल्मोड़ा ने इस पुलिस टीम को 5,000 (पांच हजार) रुपए का नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।









