युवा नेता गोपाल भट्ट ने प्रेस में जारी बयान में कहा ssju की जर्जर हालत और चरम पर भ्रष्टाचार।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

युवा नेता गोपाल भट्ट ने प्रेस में जारी बयान में कहा ssju की जर्जर हालत और चरम पर भ्रष्टाचार।

 

 

                    अल्मोड़ाः युवा नेता गोपाल भट्ट ने प्रेस में जारी बयान में कहा SSJU की जर्जर हालत और चरम पर भ्रष्टाचार अनियमिताएं एवं शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और छात्रों की संख्या लगातार कम होना चिता का विषय को लेकर ssju बचाओ विश्व विद्यालय प्रशासन के जिम्मेदार पदों में बैठे व्यक्तियों कुर्सी छोड़ो आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जल्दी कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल महोदय से छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करके दोषियों पर कार्यवाही की मांग करेगा

भट्ट ने कुलपति को अनेक बार ज्ञापन दिया और चेतावनी दी हैं समाधान और कार्यवाही न होने पर छात्र हित में लड़ाई ssju लेकर हर प्लेटफॉर्म पर लड़ी जाएगी जहां से समाधान मिल सकेगा।

गोपाल भट्ट ने कहा निकाय पंचायत चुनाव एवं अन्य निजी मामलों के कारण लंबे समय से ssju की आवाज नहीं उठा पा रहे थे अब समय आ गया भ्रष्ट लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलने का।

विगत 2 सालों में और विश्व विद्यालय की स्थिति हद से ज्यादा खराब हुई हैं जर्जर हुई हैं छात्र संख्या एकदम कम हुई हैं प्रवेश परीक्षा परीक्षाफल का समय नहीं हैं आ पा रहा हैं डिप्लोमा डिग्री में एक या दो साल ज्यादा लग रहा हैं सत्र समय पर हो नहीं पा रहे हैं और तमाम गड़बड़ियां लगातार हो रही हैं

शिक्षक पुस्तक की कमी प्राध्यापको द्वारा समय पर पठन पाठन न करवाना सिर्फ राजनीतीकरण किया जा रहा हैं अपनी अपनी रोटी सेकने के अलावा किसी प्रकार का कोई काम नहीं हो रहा उद्देश्य छात्र हित नहीं रह गया हैं जो होना चाहिए

कुलपति से पूछना चाहते हैं कितने बार अलग अलग संकायों में जाके प्राध्यापकों एवं छात्रों से संवाद किया गया आज तक जबकि तमाम मूलभूत समस्याओं से ssju जूझता आ रहा हैं जिसका सीधा जिम्मेदार विश्व विद्यालय प्रशासन में बैठे जिम्मेदार लोग हैं अब समय आ गया हैं या समाधान हो ये सभी पदों में बैठे लोग स्वयं इस्तीफा दे जिसकी हम पुरजोर तरीके मांग कर रहे हैं।

 

 

1.

राजनीतिक शास्त्र विभाग में जिम्मेदार पद में बैठे प्राध्यापकों द्वारा छात्रों अस्थाई शिक्षकों को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा हैं ऐसी शिकायतें आ रही हैं जिसमें छात्रों एवं प्राध्यापकों द्वारा विश्व विद्यालय को अवगत भी किया गया था ,विश्व विद्यालय द्वारा बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा किस प्रकार कार्यवाही विधि के अनुसार की गई या की जा रही हैं उसकी जानकारी दी जाए दोषीयो पर शीघ्र अनुशासनात्मक कार्यवाही हो।

2.

विधि विभाग प्रकरण में विश्व विद्यालय द्वारा आंतरिक शिकायत समिति ( Icc)की रिपोर्ट एवं महिला आयोग की रिपोर्ट के आधार पर दोषी प्राध्यापकों स्थाई एवं अस्थाई एवं जिम्मेदार पदों पर बैठे प्राध्यापकों पर किस प्रकार अभी तक अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई हैं शीघ्र कार्यवाही हो।

3 .

विधि विभाग में छात्र लगातार मांग कर रहे हैं जो अस्थाई प्राध्यापक किसी प्रकार दोषी नहीं हैं लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया ऐसा जांच समिति की रिपोर्ट में लिखित हैं जो शिक्षा एवं छात्र हित में बेहतर काम करते आए हैं उनका एक्सटेंशन किस कारण रोक दिया गया तत्काल ऐसे बेहतर प्राध्यापकों को छात्र हित को देखते हुए विभाग में बहाल किया जाए ।

 

4.

छात्रों एवं छात्र नेताओं द्वारा लगातार पूरे परिसर में शासनादेश का पालन करने की मांग की हैं कक्षाओं में प्राध्यापको की उपस्थिति सुनिश्चित हो एवं ली जा रही कक्षाओ का ऑनलाइन माध्यम से डाटा दिया जाए जिसमें फोटो एवं वीडियो के माध्यम से जो उत्तराखंड उच्च शिक्षा द्वारा शासनादेश जारी किया है उसके अनुरूप हो जो अभी तक विश्व विद्यालय द्वारा शक्ति से लागू नहीं किया गया हैं ।

5.

छात्रों की मांग पर परिसर में सीसीटीवी लगाई जाए एवं बायोमीट्रिक से प्राध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए जो छात्र लगातार मांग का रहे हैं।

6.

परिसर में लगातार हो रहे अतिथि व्याख्याताओं एवं अस्थाई संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए।

7.

विश्व विद्यालय द्वारा बनाए गए रोस्टर में बहुत खामियां हैं अपने लोगो के फायदा पहुंचाने के मनसा से बनाया गया हैं रोस्टर

अतिथि व्याख्याताओं एवं अस्थाई संविदा कर्मचारियों के अनुरूप तथा इनको वरीयता दी जाए ।

8 .

एकेडमिक कलैंडर लागू किया जाए अभी तक विगत वर्षों से विश्व विद्यालय जिसमें नाकाम रहा हैं।

9.

बेहतर शिक्षा हेतु प्राध्यापकों एवं छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए जिस दिशा में बिल्कुल कार्य नहीं किया जा रहा है ।

10.

विभिन्न विभागों एवं विभिन्न सेमिस्टर के छात्रों का परीक्षाफल नहीं आ पाया है जिससे छात्र परेशान है लगातार समस्या बता रहे हैं जिनका रिजल्ट आया भी है तो सालों से ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिल पा रही हैं इसका शीघ्र समाधान हो।

 

11.

. सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय द्वारा 5 मार्च 2024 को पत्रांक संख्या Ssju/2023-24/3018(03) के माध्यम से विभिन्न 46 विभिन्न विभागों में अतिथि व्याख्याताओं के लिए अस्थाई भर्ती के लिए आवेदन निकाले जिसमें शिक्षा संकाय बीएड एवं एमएड के लिए 12 पद निकाले गए जिसमें UR -05 Sc-02 obc -02 EWS-0 1 ST-0 1 PH-01 UR आरक्षण के साथ विज्ञप्ति दी गई। जिसमें आयु सीमा 18 से 42 दी गई थी।

12.

11 मार्च 2024 को पत्रांक संख्या ssju/2023-24/3027-3027(c) अचानक आयु सीमा बदलके आयु सीमा संबंधी लिमिट खत्म कर दी।

13.

13 मार्च 2024 को पत्रांक संख्या ssju/2023- 24/3050 शिक्षा संकाय आरक्षण बदलके जिसमें महिला 03 एवं dependent freedom fighter 01 orphas of uttarakhand 01 ex serviceman 01 कर दिया गया। जो न विज्ञप्ति अखबार में दिया गया न इसकी कोई सूचना पहले दी एक दिन में कैसे सूचना अन्य पात्र अभ्यर्थियों तक पहुंच सकती थी इससे साफ जाहिर होता हैं किस प्रकार गड़बड़ी अनियमित और भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं।

14.

जिसमें तुरन्त 14 मार्च 2024 को शिक्षा संकाय में इंटरव्यू संपन्न हुआ इसमें वही लोगों को चयन किया गया जिनके लिए 13 मार्च की रात आरक्षण तय किया गया बिंदु संख्या 13 के अनुसार जो रात में जारी किया गया आरक्षण। जिससे साफ समझ में आ रहा हैं अपने लोगो के सीधे सीधे इन पोस्ट पर विश्व विद्यालय में कार्यरत लोगों एवं पार्टी विशेष से जुड़े खास लोगों का चयन किया गया और अन्य लोगों को गुमराह किया गया जिसका सारे दस्तावेज संलग्न हैं।

15.

कुलसचिव जो प्रभारी के तौर में हैं नियमित कुलसचिव नहीं हैं विश्वविद्यालय में सहायक अध्यापक शिक्षा संकाय श्री देवेंद्र बिष्ट के हस्ताक्षर कुलपति के अनुमोदन बाद के सब नियुक्तियां एवं विज्ञप्ति जारी हुई हैं।

16.

14 मार्च 2024 शिक्षा संकाय में हुए 12 पोस्ट के इंटरव्यू में लगभग 44 लोगो ने प्रतिभाग किया नेट पीएचडी को दरकिनार करके सबसे कम API स्कोर वाले अभ्यर्थियों को नियुक्त कर दिया गया।

17.

उसके बाद पत्रांक ssju/2024-25/3274(B) दिनांक 9 जुलाई 2024 को परिसर, पिथौरागढ के शिक्षा संकाय में नियुक्ति होनी थी लेकिन पिथौरागढ़ परिसर के नाम पर नियुक्ति 4 अतिथि व्याख्याताओं को अल्मोड़ा शिक्षा संकाय में संबद्ध करने का आदेश निकाल दिया जबकि सोबन सिंह जीना परिसर शिक्षा संकाय अल्मोड़ा में स्टाफ पहले से ज्यादा हैं जो उस समय शिक्षा संकाय की संकायाध्यक्ष ने अपने लैटर में लिखते हुए विश्व विद्यालय को दिया था तथा पिथौरागढ़ में एमएड का कोई मतलब था नहीं 4 लोगों को विश्व विद्यालय में अटैच कर दिया मल्टी पर्पस के कामों के लिए कितना बड़ा भ्रष्टाचार है ये पूरी घटना क्रम और दस्तावेजों से देखा और समझा जा सकता हैं इसमें कुलसचिव कुलपति एवं विश्व विद्यालय चयन समिति पूर्ण रूप से दोषी हैं ।

जल्दी सभी दस्तावेजों को पब्लिक किया जाएगा जिससे आम जनमानस को कुलपति कुलसचिव के भ्रष्टाचार और गलत लोगों को संरक्षण का पर्दाफाश हो सकेगा

 

उपरोक्त 17 बिंदुओं में 15 दिन के भीतर कार्यवाही नहीं की गई तो छात्रों के साथ जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ छात्र हित में ssju बचाओ जिम्मेदार लोग कुर्सी छोड़ो आंदोलन किया जाएगा लड़ाई तब तक लड़ी जाएगी जब तक भ्रष्ट लोगों को उजागर नहीं किया जाएगा

जब तक तोड़ेंगे नहीं छोड़ेंगे नहीं

गोपाल भट्ट

प्रदेश मंत्री युवा कांग्रेस उत्तराखंड

क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिनैली वृद्ध जागेश्वर अल्मोड़ा

रिसर्च स्कॉलर विधि ssju

पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व निर्वाचित प्रदेश महासचिव भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तराण्ड।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़