संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।


सीओ अल्मोड़ा ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत यातायात पुलिस कर्मचारीगणों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
अल्मोड़ाः आज दिनांक-17.10.2025 को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा धनतेसर व दीपावली त्योहार के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में यातायात पुलिस कर्मचारीगणों को बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि धनतेरस/दीपावली के अवसर पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात नियंत्रण के प्रभावी प्रबंध करते हुए मुख्य बाजार क्षेत्र,पार्किंग स्थलों तथा नो-एंट्री जोनों पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। किसी भी प्रकार की जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बनने पाए इसके लिए समय-समय पर पेट्रोलिंग एवं ड्यूटी प्वाइंट पर सक्रिय रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कार्मिकों को नागरिकों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा त्योहार के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक यातायात सुमित पांडे सहित यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।









