ब्यूरोः अल्मोड़ा

आगामी दीपावली त्योहारों को लेकर थानाध्यक्ष लमगड़ा ने शहरफाटक में की बैठक।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 17/10/2025 को थानाध्यक्ष लमगड़ाप्रमोद पाठक द्वारा आगामी धनतेरस व दीपावली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु शहरफाटक के व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्यों, टैक्सी यूनियन व गणमान्य ग्रामीण जनों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों को दीपावली की अग्रिम बधाईयां दी गयी और छोटे बच्चों को विस्फोटक पदार्थों से दूर रखने हेतु उचित हिदायत दी गयी।
मीटिंग के दौरान दीपावली पर्व में यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई,सभी से सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाये रखने व त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। सभी को बताया गया कि सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे व आतिशबाजी की दुकान नियमानुसार लाइसेंस लेकर ही लगाएंगे तथा पटाखों की दुकान में अग्निशमन उपकरण आवश्यक रूप से रखेंगे। साथ ही बताया गया कि इस दौरान हुड़दंग, अराजकता या शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस दौरान उपस्थित जनों को साइबर अपराध, नवीन कानून साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्परिणामों से आगाह किया किया गया।







