दीपावली में आपसी प्रेम, आध्यात्म व नैतिकता का अनूठा समन्वय। 

Spread the love

 

लेखिका/कवयित्री

सुश्री सरोज कंसारी, नवापारा राजिम

रायपुर(छ. ग.)

 

 

                                आलेख

                              ————

 

दीपावली में आपसी प्रेम, आध्यात्म व नैतिकता का अनूठा समन्वय। 

 

नफरत रूपी द्वेष-क्लेश, रोग-शोक व संताप के विनाश का पर्व दीपावली।

 

 खिल-बताशे बांटकर मिठास हम बढ़ाएं, 

 कुछ उपहार अनाथालय में छोड़ आएं।

 बड़े बुजुर्गो से सदा आशीर्वाद पाएं,

 सदियों तक ये दीपावली भूल न पाएं।।

 

भारतीय संस्कृति -सदियों से ही अपनी अनोखी परंपरा सभ्यता को लेकर विभिन्न विचारधाराओं के लोगो को, एकता के सूत्र में पिरोने का काम करती हैं। जहाँ अलग -अलग भाषा – बोली, वेश -भूषा के लोग होते हुए भी मिल-जुलकर प्रीत की हर रीत बखूबी निभाते हैं। परिश्रम की पूजा की जाती हैं, धर्म को पूर्ण निष्ठा से निभाया जाता हैं। इस भूमि के कण-कण में ईश्वर का वास माना जाता हैं। जहाँ आपसी प्रेम, स्नेह और सादगी सभी को अपनी ओर आकृष्ट करती हैं ।दुनिया के हर कोने में जिसकी महिमा का बखान किया जाता हैं। धन्य हैं हमारी मातृभूमि जहाँ मारने वाले से रक्षा करने वाले का स्थान सदा ही बड़ा होता हैं। उच्च कोटि के आदर्श को स्थापित किए हुए हर एक प्राणी को मानवता का पाठ पढ़ाती हैं। दया-धर्म, स्नेह व करुणा की गंगा बहती हैं, ऐसे देश में जन्म लेने के लिए भगवान भी उत्सुक रहे। मनुष्य के रूप में अवतरित होकर शांति- सौहाद्र, समन्वय और विश्वास से सांसारिक जीवन को अनुकूल बनाये रखने के लिए विभिन्न उदारण प्रस्तुत किए।

भगवान श्री राम एक आदर्श रूप में सर्व प्रिय हैं, जिसके नाम लेने से ही मन में अलौकिक शांति का अनुभव होता हैं। जो मानवता के कल्याण के लिए स्वयं यहाँ अवतरित हुए। चौदह बरस वनवास काट लंका विजय प्राप्त कर जब वे लौटे तब अयोधया वासियों ने दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया, तब से लेकर आज तक कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता हैं। घर के आंगन में विभिन्न रंगों की रंगोली सजाई जाती हैं। जो जीवन के हर रंगों में रंग जाने के शुभ संकेत होते है। दीपों की माला से हर कोने में रोशनी की जाती हैं अंधकार से निकल सतत प्रकाश की ओर बढ़ने का यह पर्व हृदय में, आनंद -उत्साह के फूल खिलाती हैं। माता लक्ष्मी से सुख- समृद्धि की कामना कर अन्न धन से परिपूर्ण जीवन की कल्पना की जाती हैं। सत्य सनातन धर्म की एक अनूठी विशेषता है, खिल- बताशे बांटकर हम एक दूजे के मन में मिठास घोलते हैं। स्वादिष्ट पकवान बनाई जाती हैं, नफरत के विरुद्ध दिल मे प्रेम की मशाल जलाकर भाईचारे केे साथ सभी गले मिलते हैं। प्रेम की पराकाष्ठा, आध्यत्म- नैतिकता का ऐसा अनूठा समन्वय और कही देखने को नही मिलता।

वैसे यह दीपावली धार्मिक पर्व है, कहीं-कहीं कुछ लोगों की असमाजिक व्यवहार से हमारी सभ्यता धूमिल होती नजर आती हैं। कई ऐसे विपरीत मानसिकता के व्यक्ति भी हैं जो इस पावन पर्व को सिर्फ मौज- मस्ती और स्वार्थ के केंद्र बिंदु बना लेते हैं। जहाँ अमानवीय दृश्य के दर्शन होते है। लक्ष्मी पूजन की रात जुआ खेलने की परंपरा हैं, एक ओर लक्ष्मी समझकर उसकी पूजा करते हैं, दूसरे ही पल उसे दुगुना करने की लालचवश जुआं खेलते हैं। कहीं -कहीं मनोरंजन के लिए थोड़ा बहुत ही खेल लेते हैं जिससे कोई नुकसान तो नहीं होता पर जब इसे बड़े पैमाने पर देखे तो लाखों रुपये दांव पर लगा देते हैं और पूरी तरह से दिवालिया हो जाते है तब घर परिवार में बहस-  झगड़े की नौबत आ जाती हैं। आपस में ही जुएँ खेलने वाले झुंड में ही हार -जीत के मुद्दे को लेकर मारपीट करते हैं जो सर्वथा अनुचित हैं इसे युवावर्ग में भी जुएँ की लत बढ़ती जा रही हैं। माहौल का प्रभाव बच्चो पर बहुत जल्दी पड़ता हैं, जरा सोचिए! हम भावी कर्णधार को क्या सीख दे रहे हैं?

वहीं हर त्यौहार पर नशा करना फैशन बन गया हैं। नशे में धुत लोग त्यौहार के रंग को भंग करने का काम भी करते हैं, साथ ही घर के सभी सदस्य को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। दीपावली धार्मिक आस्था का केंद्र हैं, जिसमें इस प्रकार कृत्य के लिए कोई स्थान ही नहीं लेकिन बदलते परिवेश में अपने स्तर से त्यौहार की परिभाषा गढ़ते हैं जो सर्वथा गलत हैं।

पंच दिवसीय यह पर्व धनतेरस- चौदस, लक्ष्मी पूजन, गोर्धन पूजन और भाईदूज हैं। जिसे सादगी- शांति और रीति- रिवाजों के दायरे में रहकर मनाने से आंनद की अनुभति होती हैं साथ ही सुख समृद्धि आती हैं। पूरे मनोयोग से पूजन करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, अन्न -धन की प्राप्ति होती हैं और बड़ो का आशीर्वाद सदैव मिलता हैं। आधुनिकता की होड़ में अपने रीति -रिवाजों को न भूले, दिखावे से दूर रहे, हर सुने देहरी पर प्रेम के एक दीप जलाए। सिर्फ औपचारिकता न निभाए हकीकत की जमीन पर रहकर कार्य करे।सभी को अपनेपन का उपहार दे ताकी बुझ न पाएं कभी दिल से प्रेम रूपी स्नेह का दिया।

अंधकार रूपी द्वेष-क्लेश, रोग-शोक संताप का विनाश हो, सकल मानव समाज सुखी हो, नफरत का नामोनिशान न हो, किसी महामारी का साया न हो, भूख- गरीबी दरिद्रता मिट जाएं।इंसानियत का दामन न छूटे, आइए ! सभी मिल कर महान पर्व को यादगार बनाए हर चेहरे पर मुस्कान सजाएं।

 

 चलो रोशनी का त्यौहार हम मनाएं,

   झिलमिल तारों की बारातें सजाएं।

   नफरतों को भूल प्रेम भाव जगाएं,

   गम के अंधेरों को मिलकर भगाएं।।

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

           

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़