कवयित्री/लेखिका
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम
जिला-रायपुर(छ.ग.)
प्रेरक विचार
————-
“नया अध्याय” समाचार पत्र, देहरादून
सोच से विकलांग”””
बालिका दिवस के अवसर पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अलग-अलग स्थानों से बालिका आई थी, लगभग दो सौ से ज्यादा। एक दिन” मेरे जीवन साथी विषय” पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
सबने बारी-बारी से अपने भावी साथी के बारे में बताया। आखरी में एक बालिका जो- दोनों पैरों में पोलियो से ग्रसित थी, वह घिसकर चलती थी, बाकी उसमें जीवन के प्रति सोच सकारात्मक थी, उसमें एक अलग आत्मविश्वास के भाव थे। वह खड़ी नहीं हो सकती थी, जैसे ही उसने कहा.. मेरा जीवन साथी तो उसके साथ रहने वाली सहपाठी तृप्ति जोर से हंस पड़ी, फिर प्रशिक्षिका ने कहा-तुम क्यूं हंस रही हो? तो उसने जवाब दिया..मेडम ये तो दोनों पैर से ही विकलांग हैं इससे शादी कौन करेगा? फिर भी यह भावी जीवन साथी के सपने देख रही हैं, तो मुझे हँसी आ गई। वो विकलांग बालिका कुछ न बोल पाई और चुप बैठ गई।
एक दिन फिर सेमिनार में सब इकठ्ठा हुए- विषय था “विकलांग की जिंदगी” जिस पर वही बालिका बोली- हमारी भी सोच हैं, इच्छाएं हैं, मन से हम भी जिंदा हैं, भले शरीर से हम कमजोर हैं पर मन से मजबूत है। यहाँ तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनकी सोच ही विकलांग हैं।क्या हमें सपने देखने का भी अधिकार नहीं, क्यूँ समाज हमें दया और उपेक्षित दृष्टि से ही देखता है? इतना सुनने के बाद सभी ने कहा-आपको भी अधिकार हैं और जोरदार तालियों से उसका स्वागत किए।
वहीं बॉम्बे का एक युवक जो डॉक्टर था उसकी बातों से बहुत प्रभावित हो गया। सेमिनार के बाद उससे मिला, उसके सामने वह विवाह का प्रस्ताव रखा, फिर वह बालिका बोली-मैं विकलांग हूँ और मुझ पर आप दया करो ये मुझे मंजूर नहीं, उस युवक ने उसे विश्वास दिया मैं दिल से आपको अपनाना चाहता हूँ तब उसने कहा-मैं जिस समाज मे रहती हूं उसके कुछ नियम हैं, अंतरजातीय विवाह करने पर समाज से और परिवार से पूरी जिंदगी भर दूर रहना पड़ता हैं और परिवार के सदस्यों से भी मिलने नही दिया जाता,पहले आप मेरे परिवार की सहमति ले लीजिए। वह उसके घर गया, परिवार वाले तो राजी थे, पर समाज में दिक्कत आई तब युवक ने कहा—ठीक हैं आपके समाज के कुछ नियम हैं तो अभी तक कोई इनका हाथ क्यूँ नहीं थामा ? क्योंकि ये विकलांग हैं, क्या आप इनकी जिंदगी की पूरी जिम्मेदारी लेंगे? और फिर सामाजिक नियम किसी की जिंदगी संवारने के लिए होती हैं, वह नियम भी किस काम का ? जिससे कोई लड़की जिंदगी भर घुट-घुट कर जिएं, उसकी बातों से फिर समाज वालों ने सहमति जताई और उसके माता-पिता को कन्यादान की अनुमति दी, सब खुश हुए। उस समाज की सभी तारीफ किए. और सभी उसे आशीर्वाद देकर विदा किए।
कुछ दिन बाद उसकी सहेली जो उसकी हंसी उड़ा रही थी, अचानक मिल गई दोनों में बातचीत हुई, उसकी सहेली ने अपनी व्यथा..बताई मेरी भी शादी हुई थी, पर मेरे ससुराल वाले मुझे कुछ ही दिन में प्रताड़ित कर निकाल दिए। मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली, मैं अब मायके में रहती हूँ।
सच हैं कब- किसका नसीब कैसे पलट जाएं कह नहीं सकते? किसी की मजबूरी पर कभी नहीं हंसना चाहिए, मैं तुम पर हंसी उसी की ही सजा मुझे मिली हैं कहकर वह रो पड़ी और अपनी सहेली से माफी माँगी, इतना सुनकर विकलांग बालिका मुस्कुराई और बोली तुम्हें अपने किए का अफसोस हैं वही बहुत हैं, कभी किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए, बोलकर चल दी अपनी राह।।
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””‘””







