नकारात्मक भाव से किया गया खामोश संवाद बेहद खतरनाक होता हैं ।

Spread the love

कवयित्री/लेखिका

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़।

 

 

                                     आलेख 

                             “””””””””””””

नकारात्मक भाव से किया गया खामोश संवाद बेहद खतरनाक होता हैं ।

 

हर मनुष्य के पास नाजुक मन होता हैं, जिसमें जीवन की सुंदरता को महसूस करने-जानने, देखने-सुनने की चाहत होती हैं। हर किसी के पास अपने जीवन के प्रति कुछ हसीन कल्पनाएं होती हैं, जिसे वे सच में पूर्णकर चाहते हैं। हर मनुष्य के भाव पवित्र होते हैं, वे अपने लिए बेहद भावुक होते हैं। जीना चाहते हैं, खुशियों को पाना चाहते हैं। वे अपने दुख-सुख के सागर में डूबते और निकलते हैं, भविष्य के प्रति जिज्ञासु होते हैं। कभी अतीत की गहराइयों में जाकर अपने पीछे छूट गए अपनो से, उनसे जुड़ी बातों को, उनके साथ बिताए पलों को याद करते हैं। हर कोई अपने जीवन की कहानी में कभी राजा तो कभी रंक होते हैं। वर्तमान में जैसे सब कुछ पा लेना चाहते हैं।

हर इंसान में मानवीय संवेदनाएं होती हैं जिससे वे दूसरे के द्वारा दिए प्रेम-स्नेह, करूणा-दया, सहयोग और अपनत्व को महसूस हैं। जिनमें सात्विक भाव भी होते हैं, वे संसार के समस्त प्राणियों के लिए मंगल भाव लेकर चलते हैं। मनुष्य मन आशान्वित होता हैं हर पल,इंतजार होता हैं उनकी आंखों में। वे सफल, सुखी– समृद्ध और एक आकर्षक व्यक्तिव के रूप में खुद को देखना चाहते हैं। असल मे कोई भी भीतर से गलत नहीं होते हर कोई सच- झूठ, उचित- अनुचित को जानते हैं। जीवन का यह सफर अंजान होता हैं। जिन रिश्तों से हम जीना सीखते हैं, हंसते- मुस्कुराते हैं, लाड- प्यार मिलता हैं वे सबसे खास होते हैं। हम आंख बंद करके उन पर भरोसा कर लेते हैं, सच हैं- जीवन के निर्वहन के लिए धन-दौलत, भौतिक वस्तुओं की जरूरत होती हैं लेकिन भावनात्मक रूप से हर इंसान को निस्वार्थ प्रेम की जरूरत अधिक होती हैं।

जब मन पर चोट पहुंचती हैं, हम अधिक भावुक होते हैं तो आत्मा की गहराई तक पहुंचती हैं। प्रेम से हर इंसान का जीवन सुंदर बनता हैं लेकिन लालच- बैर, नफरत में जब आत्मीय रिश्तों से छल करते हैं और वह जब टूटता हैं तब जीवन का हर पल अंधकार मय हो जाता हैं। जब भावनाओं पर कटु प्रहार होता हैं तो इंसान पूरी तरह टूट जाता हैं, बेहद चिंता में डूब जाते हैं। एक इंसान के पास कई तरह के रिश्ते- नाते, समस्याएं और जिम्मेदारियां होती हैं इन सभी को संभालने के लिए शारीरिक के साथ मानसिक शक्ति की जरूरत होती हैं।

जब-मन उदास हो, अपनो से अलगाव हो और अंतर्मन में द्वंद हो तो सब व्यर्थ हो जाता हैं।दिल का सुकून, और आत्मिक प्रेम जीवन में सुखद एहसास बन प्रवाहित होते हैं। किसी भी रिश्ते में अगर समझदारी हैं, एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं, मानसिक मनोबल देते हैं विपरीत परिस्थिति में, तो यह किसी भी इंसान की सबसे बड़ी ताकत हैं। आर्थिक रूप से सब कुछ नष्ट हो जाने पर भी हम अपनों के साथ जीवन जी सकते और सहयोग से फिर धन कमा सकतें हैं लेकिन अपनो से उम्मीद टूट जाएं, दिल दुखी हो, अपनापन खो जाएं तो फिर से पहले मजबूत रिश्ते बना पाना कठिन होता हैं। अपनो से मिले उपेक्षित व्यवहार से आज अधिकतर लोगों को मानसिक तकलीफ हैं। कह नहीं सकतें, सह लेते हैं लेकिन महसूस करना जरूरी हैं उन्हें। कोई आपकी वजह से हर पल घुटन भरी जिंदगी तो नहीं जी रहें,इससे बड़ी दुर्भाग्य और क्या होगी ? जब हम अपनो के दर्द को देख नहीं पा रहें हैं।

हर इंसान उतना व्यक्त नहीं कर पाते जितना मन ही मन सोचते हैं। खामोश संवाद बेहद खतरनाक होता हैं, समय रहते अगर इसे न समझें तो परिणाम भी दुखद होता हैं। गौर किजिए! अपनो को जीवन की इस व्यस्तता में इतने मत खो जाइए कि- अपनो की तकलीफ का अंदाजा भी न लगा सकें। जब कोई आपके अपने पारिवारिक जन, करीबी रिश्ते, मित्र या खास लोग जब आपसे- बात करना कम कर दें, अकेले रहने लगें, गुमसुम बैठे रहें, हंसना -मुस्कुराना छोड़ दें, हर पल थकान से भरें हो,बीमार से दिखें, चेहरे पर मायूसी ओढ़े अफसोस भरें जीवन जीने को मजबूर हो जाएं तो समझ लिजिए -उसे जख्म गहरा मिला हैं ।

अपनो के व्यवहार में अचानक बदलाव कभी-कभी अपनों के लिए सदमें से कम नहीं होता। जो- हर बात को दिल रखते हैं, बस कोई बहस न हो, वो झगड़े का कारण न बने, रिश्ते जुड़े रहें यही सोच कर अपने मन के भाव को दबाकर रखते हैं बस रिश्तों में मिठास बनाएं रखने के लिए अंतर्मन में जिनके हर युद्ध चलता हैं।हृदय की पीड़ा इंसान को अंदर ही अंदर खोखला कर देती हैं। किसी बात से व्याकुल व्यक्ति को अपनत्व के स्पर्श की बेहद जरूरत होती हैं।

हर रिश्ते का जीवन में महत्व हैं ।किसी भी रिश्ते के प्रति लापरवाही, दुर्व्यवहार और उपेक्षित व्यवहार अंतर्मन को तकलीफ से भर देती हैं। एक व्याकुलता भरी सुबह और शाम से जीवन बोझिल हो जाता हैं। बीमार मन का ईलाज सिर्फ प्रेमपूर्ण व्यवहार हैं। जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं और हम सामना भी करते हैं लेकिन जब मन की शक्ति कमजोर होने लगती हैं तब हम छोटी- छोटी बातों को भी गंभीरता से लेकर खुद को गमगीन बना लेते हैं। साथ में रहते हुए कभी- कभी आपसी टकराव- मनमुटाव होना स्वाभाविक हैं। कभी कोई गलतफहमी भी हो जाती हैं। सुधार की संभावनाएं हमेशा होती हैं। समय रहते एक दूसरे की परवाह किजिए, जो समस्या हैं उस पर खुलकर चर्चा किजिए। मन में कोई बात हैं उसे कहने दिजिए। कई बार ऐसी स्थिति भी निर्मित हो जाती हैं कि लगता हैं- आपके अपने आपको अब समझते नहीं, ध्यान नहीं देते ,पहले जैसे परवाह नहीं करते, आपकी जरूरत-  रुचि, ख्वाहिश का उन्हें मतलब नहीं रहा, वे बदल गए हैं। आप उनके द्वारा किए हर एक व्यवहार को देखते हैं और महसूस भी करते हैं, पर स्पष्ट कहते नहीं। जिनके बार में सोच रहे उन्हें पता ही नहीं चलता, हो सकता हैं कि- आपके प्रति उनके मन में भी वही सोच हो इसलिए कहना जरूरी हैं। अपनो से संकोच मत किजिए, एक दूसरे के लिए समय निकालिए। भावनाओं में लगातार किसी के प्रति नकारात्मक सोच से व्यक्ति हीनभाव से ग्रसित होकर खुद को एकदम तन्हा महसूस करते हैं। कभी-कभी अवसाद ग्रसित होकर खुद को हानि पहुंचाने की कोशिश भी करते हैं।

एक दूसरे से किसी बात पर खुलकर बात न करने, संदेह करने से अक्सर तनाव बढ़ते जाते हैं। समय रहते किसी ही मिलकर समस्याओं के समाधान किजिए। ज्यादा दिन की चुप्पी और किसी बात को गांठ बांधकर रखना ठीक नहीं। हर इंसान के जीवन का मुख्य आधार परिवार और करीबी जन ही होते हैं। जब- उनके द्वारा किसी व्यक्ति को हर बात के लिए ताना दिया जाता हैं तो, मन दुखी होता हैं। उनके दिमाग में वही बाते घूमती हैं और वे अपनो से दूरी बना लेते हैं। कोई भी बात ही स्पष्ट समझाते हुए कहिए। आपके शब्दों में कड़वाहट न हो। हर छोटी-बड़ी बात पर चिड़चिड़ाने से भी संबंध टूटते हैं इसलिए आत्मीय भाव रखते हुए अपनी बात रखिए।

जब हम अपने ही परिवार सदस्यों से शक करते हैं, उनके बारे में पीठ पीछे बुराई करते हैं, हर बात पर टीका- टिप्पणी करते हैं तब वे मानसिक रूप से परेशान हो जाते है। किसी से हर बात पर तुलना करने एक को सही और दूसरे को हर बार हालत ठहराने से भी उनके मन को ठेस पहुंचती हैं। ज्यादा क्रोधित होने और चिल्लाकर बात करने से भी रिश्ते बिखरने लगते हैं। हर इंसान को प्रेम पूर्ण व्यवहार से सिंचिए। अपने ही नजर से मूल्यांकन मत किजिए, कभी उनकी जगह होकर भी सोचिए! किसी के लिए भी किसी को अपमानित मत किजिए। अपमान की हर घूंट में बदले का भाव बढ़ने लगता हैं इसलिए हर किसी के भावनाओं की कद्र किजिए। अपने परिवार को बिखेरना और संवरना आपकी समझदारी और सहनशीलता पर निर्भर हैं।

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

                        

  • Related Posts

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    Spread the love

    Spread the love  पवन वर्मा                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।