हमें गिरकर फिर से उठने का साहस जुटाना हैं।

Spread the love

 

कवयित्री/लेखिका

सुश्री सरोज कंसारी

नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़।

 

 

 

 

                              आलेख 

                      “”””””””””””””

हमें गिरकर फिर से उठने का साहस जुटाना हैं।

 

जीवन के इस पथ पर चलते हुए कई तरह की घटनाओं, बातों-यादों और सवालों से होकर हम गुजरते हैं। दिल और दिमाग में कुछ बातें घूमती रहती हैं। कई बार अनावश्यक सोच की गहराई में हम डूबते जाते हैं। मन की अस्थिरता हमें बेचैन कर देती हैं। कभी उत्साहित -जिज्ञासु तो कभी कल्पनाओं का एक समंदर होता हैं जिसमें हम उलझ जाते हैं। किसके पक्ष में फैसला लें यह समझ नहीं आता? जब अन्तर्द्वन्द की स्थिति होती हैं, किसी समस्या या शारीरिक-मानसिक तकलीफ में होते है, तो एक उदासीनता होती हैं। कितना भी कोशिश करें विश्वास डगमगाने लगते हैं। हम कमजोर होने लगते हैं, चाहकर भी विपरीत परिस्थिति को संभाल पाने खुद को असमर्थ पाते हैं। जीवन की इस यात्रा में सुखद- दुखद दोनों अनुभव मिलते हैं, हम कटुता के प्रहार को सहन करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

हर इंसान के पास छोटी- बड़ी कई दुविधाएं होती हैं और जिम्मेदारी का निर्वहन करते कभी- कभी हम चिंताओं से निकल नहीं पाते। हमेशा समाधान ढूंढिए समस्याएं तो साथ ही होती है।

चाहे आपके अनुकूल परिणाम आएं या प्रतिकूल अपनी अपनी भावनाएं शुद्ध रखिए। पवित्र मन से हर बार नई शुरुवात किजिए। मन की प्रबल इच्छा ही आपको मुसीबत से लड़ने की क्षमता प्रदान करती हैं।

यह जीवन हैं, पूर्ण रूप से सुखी नहीं रह सकते। दुख-सुख आते ही रहेंगे। आपकी भावनाएं हर स्थिति में सहज हो इसके लिए मन को मजबूत कर अंतर्मन से द्वंद से निकलिए। कई लोग मिलेंगे तरह तरह की बातों में आपको उलझाएंगे। पर अपनी बातों पर अडिग रहना सीखिए। भीतर से शांत रहिए, जल्द ही बहकावे में मत आइए। बाहरी स्वभाव से लोग आपका मूल्यांकन करते हैं आपके भीतर क्या चल रहा? उससे किसी को ज्यादा फर्क नहीं होता इसलिए अपनी हर बात की स्पष्ट रूप से कहिए, ज्यादा घुमावदार बाते मत किजिए। जो हैं जैसे हैं वैसे ही खुद को प्रदर्शित किजिए।

विरोध अच्छे और बुरे दोनों ही बातों का होता हैं, आप उसका सामना कैसे करते हैं यह आप पर निर्भर हैं? जब सही हैं अपनी जगह और लोग बेवजह आपको परेशान करे, तो अपने मन की शांति को नष्ट मत किजिए। अपने हक के लिए सदैव जागृत रहिए।

हर इंसान का अपना अलग स्वभाव हैं लेकिन हम अपनी जगह सही हैं या नहीं यह देखना जरूरी हैं। जब आप अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ते हैं मन पवित्र होता हैं और उद्देश्य सही होता हैं तब जीवन के प्रति सकारात्मक भाव विकसित होते हैं । जो भी हमें इस जीवन में मिला हैं वह मूल्यवान हैं। हमें अपने हिस्से की जिम्मेदारी बहुत ईमानदारी से करनी चाहिए।

कई बार आप गलत नहीं होते, आपके उद्देश्य सही होते हैं लेकिन फिर भी बिना गलती के सजा मिलती हैं, प्रताड़ित होते हैं, उस वक्त मन में क्रोध के भाव स्वाभाविक रूप से आ जाते हैं। ज्यादा दिन तक बैर बदले के भाव लेकर चलने से मन- मस्तिष्क- मस्तिष्क विचलित हो जाते हैं।

जब आप दिल-दिमाग में संतुलन बना लेते हैं और नेक इरादे से कोई कार्य कार्य करते हैं तब आप में एक नई ताकत होती हैं।अफसोस नहीं होता। जब आप सद्भाव से भरे होते है तो मन में भी सकारात्मक सोच की शक्ति होती हैं।

आत्मीय भाव से रहकर अपने तरफ से हर क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ दिजिए। लोगों की मानसिकता सदैव एक सी नहीं होती। चाहे कितने भी प्रिय हो सगे- संबंधी या मित्र हो किसी न किसी बात पर वे आपकी भावनाओं को चोट पहुंचाते ही हैं। हर तरह की कड़वाहट को पीकर अपने हृदय को मजबूत किजिए, ताकि किसी की बेवजह की बाते आपको विचलित न कर पाएं। जीवन के इस महासंग्राम के हम भी हिस्सा हैं। सत्य की रक्षा के लिए सदैव खड़े रहिए भले ही हार हो लेकिन पीछे मत भागिए। याद रखिए! जब तक जीवन हैं समस्या रूपी तूफान आते रहेंगे। हमे गिरकर फिर से उठने का साहस जुटाना हैं। यही जीवन हैं। एक।जगह बैठकर हम जीवन को साकार नहीं कर सकते चलना हैं, संघर्ष करना हैं।

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़