लेखिका/कवयित्री
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़।
क्षणिक जीवन के सार को ग्रहण करिए इसे यूं ही व्यर्थ मत किजिए।
कुछ सपने और साहस लेकर जीवन के हर कदम पर निडर होकर चलिए। रुकिए मत! डटकर सामना किजिए मुश्किलों का। हर इंसान की अपनी अलग क्षमता होती हैं जरूरत हैं तो मन की भावनाओं को समय के साथ सही दिशा में प्रवाहित करने की।जड़ से निकाल फेंकिए अपने मन- मस्तिष्क से उन विचारों को जो आपको कमजोर- लाचार और मजबूर बनाते हैं। जिंदगी के इस सफर को सुखद बनने, आनंदित रहने और हर पल को यादगार बनाने के लिए हृदय को विशाल किजिए।
(नया अध्याय, देहरादून)
अपने जीवन की हर उन खुशियों को पाने का प्रयत्न किजिए जिसके आप हकदार हैं। अपने जीवन के हर क्षेत्र खुशनुमा माहौल बनाइए जिसमें उदास मन में उत्साह प्रवाहित हो सकें और वे जीवन के सौंदर्य को प्राप्त करें। मृत्यु सच हैं घबराइए मत! उसे स्वीकार किजिए। जब तक जिंदगी हैं उसे जी लिजिए। उसे श्रेष्ठ और सफल बनाइए। मानव जीवन के महत्व को जानिए अहंकार में मत रहिए। प्रेम में हर पल गुजारिए।
जीवन चाहे छोटा हो या बड़ा पर उसमें जीने की चाहत हमेशा होनी चाहिए। हर पल अपने नए स्वरूप पूरे आत्म विश्वास के साथ निखरते रहिए। एक चमक हो आपके चेहरे में, जीवन के प्रति अपना नजरिया एकदम से स्पष्ट रखिए ।संदेह मत किजिए किसी बात पर। जीवन के इस तपोभूमि में हमेशा त्याग, सेवा-समर्पण, सहयोग के लिए अग्रणी रहिए। ऐसे कार्य करते रहिए जिस पर आपको गर्व हो जिसमें औरों का भला हो।
जीवन के हर सफर में एक नयापन होता हैं उसे अपनाइए। दर्द में ही जिंदगी होती हैं फिर से संघर्ष किजिए। उदासीन मानसिकता से निकलकर नई जिज्ञासा के साथ आगे बढ़िए। जो हो गया दुखद घटनाएं उसे भूलिए, जो करना हैं उस पर ध्यान दिजिए और अपने आप में मस्त रहना सीखिए।
लोगों की बातों का जितना अधिक आप पर प्रभाव पड़ेगा उतने ही दुखी रहेंगे। जिस दिन अपने आप के खो जाएंगे, खुद की अहमियत जाएंगे और अपने खुशी के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे सच में जिंदगी का असली आनंद प्राप्त कर पाएंगे।
इस तन की महत्ता को समझकर मन को प्रबल बनाइए। क्षणिक जीवन के सार को ग्रहण करिए इसे यूं ही व्यर्थ मत किजिए। शरीर जब तक स्वस्थ हैं, जीवन का आनंद तभी तक हैं। जन्म- मरण के इस चक्र हम सभी उलझे हैं। बाह्य आडंबरों से निकलकर आत्म विकास जरूरी हैं। अपनी दुर्बलता का अफसोस मानने की बजाएं आत्मिक शक्ति का सदुपयोग किजिए।
खुद को हमेशा महत्वपूर्ण समझिए और कभी मन को निराश मत किजिए। चाहे कोई धन- दौलत पद-प्रतिष्ठा, शौहरत से कितने भी समृद्ध-शक्ति संपन्न हो, स्वयं को कभी उपेक्षित महसूस मत किजिए। हर इंसान के पास अपनी एक अलग क्षमता होती हैं। अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानिए और अपने दम पर हमेशा सामान्य से विशेष करते रहिए। अपने आत्मिक बल को सदैव जागृत किजिए। आप ही अपने जीवन को प्रगति के उच्च सोपान पर ले जा सकते हैं, कभी हीन भाव मत रखिए।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””







