कवयित्री/लेखिका
सुश्री सरोज कंसारी
नवापारा राजिम, छत्तीसगढ़।
आलेख
“””””””””””
वक्त के अनुसार फैसला किजिए और मेहनत पर यकीन किजिए।
दुर्गुणों से भरें हुए मन का, हर कोना अंधकारमय होता हैं ।
मन से विकारों को मिटाकर ही आत्म_ शुद्धि संभव हैं । दुर्गुणों से भरें हुए मन का हर कोना अंधकारमय होता हैं ।आत्मा की पवित्रता से मन में असीम शांति होती हैं, इस सांसारिक जीवन की व्याकुलता हमें स्पर्श नहीं कर पाती। जीवन के घोर निराशा के क्षणों में भटकने की बजाएं अंतःकरण की गहराई में जाकर आत्म _अनुभूति किजिए। अपने कर्मों पर नजर डालिए और अंतर्मन के द्वंद से निकल, जीवन के प्रति सकारात्मक बनिए। संदेह में मत रहिए। जो करना- कहना और देखना हैं उस पर एकाग्र और ईमानदार रहिए। आत्म अनुभूति से हमें स्व का बोध होता हैं जिससे _हममें क्या हैं, किसी क्षेत्र में आगे बढ़ना हैं, जीवन लक्ष्य क्या हैं, यह जानकारी होती हैं? अपनी आत्मिक ऊर्जा का हम पूर्ण उपयोग कर पाते हैं।
जीवन की मूल बातें क्या हैं, उसे जानिए? सदैव महसूस किजिए जीवन सुंदर हैं, उसे धर्म और नैतिक आचरण से मानव जीवन की महत्ता को समझना हैं। भौतिकता की चकाचौंध में हम मानवीय गुणों से दूर न हो और अपने जीवन में श्रेष्ठता को प्राप्त कर सकें, इस हेतु जग कल्याण हेतु त्याग_ सेवा और समर्पण युक्त जीवन शैली अपनाए। आत्मिक ज्ञान के बल पर हम शोक और संताप की अवस्था से निकल सदैव जागृत रहकर जीवन को साकार कर सकतें हैं। धर्म सम्मत आचरण से मन में सद्भाव आते हैं। सांसारिक जीवन की व्यथाएं हमे विचलित नहीं कर पाती।आत्मा को सदैव परमात्मा के चरणों में समर्पित कर भोग_ विलास, काम_ क्रोध से मुक्त होना चाहिए।
मन को माहौल के अनुसार ढालना जरूरी हैं। जीवन में हर तरह की परिस्थिति निर्मित होती हैं, बस अपने अंदर की ऊर्जा को सही दिशा में लगाइए। गलत के आगे झुक जाने से सही परिणाम नहीं आते, अपने आप को कभी भटकने मत दिजिए। जीवन में जैसे_ जैसे आगे बढ़ते हैं कुछ न कुछ नया सीखते हैं। जब हम बिना किसी उद्देश्य के चलते हैं और अपने कार्य और सोच के प्रति सजग नहीं रहते ,तब हमें परिणाम भी निराशाजनक ही मिलते हैं। आत्म _अनुशासन जरूरी हैं।
मन ही मन बहुत कुछ सोचकर जो मुस्कुराते हैं पर हकीकत से घबराते हैं, जो सपने तो बहुत सजाते हैं, पर उसे साकार करने का प्रयास नहीं करते। कल्पनाओं में जैसे जीवन का हर सुख पा लेने की चाह रखते हैं, लेकिन वास्तविक जीवन की कठिनाइयों से जो भागते हैं। बड़ी _बड़ी योजनाएं तो बनाते हैं और कम समय जैसे सब कुछ पा लेने की चाह रखते हैं। भीतर से जो भयभीत, संकोची और गुमसुम रहते हैं, पर कहने का साहस नहीं जुटा पाते। बस शौक पालकर रखते हैं लेकिन उसे पूर्ण करने के लिए कदम नहीं बढ़ाते। ऐसे लोगों के सपने जब टूट जाते हैं तो वे खुद को संभाल नहीं पाते। कर्म ही जीवन को गति देती हैं, चाहें आप किसी भी हालात में रहें अपनी जिम्मेदारियों से भागिए मत!जिंदगी में बहुत कुछ घटित होता हैं, हर पल हम परिवर्तन के दौर से गुजरते हैं। कुछ हमें सुकून देते हैं, कुछ बेचैन देते हैं। वक्त के अनुसार फैसला किजिए और मेहनत पर यकीन किजिए ।
अपनी सोच तक सीमित मत रहिए। जीवन के इस रण भूमि अपनी दुर्बलता को प्रदर्शित करेंगे तो हर कोई आपको सहारा नहीं देंगे। भले ही आपमें ज्यादा योग्यता, धन_ बल न हो लेकिन मानसिक स्थिति को मजबूत रखिए। यह जीवन आपका सबसे बड़ा उपहार हैं और आपके भीतर खुद को श्रेष्ठ बनाने और जीवन के विविध क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने की अपार क्षमताएं हैं। खुद को जानिए और अंतिम सांस तक लड़ने की हिम्मत रखिए।
सब कुछ अपने अनुकूल नहीं होता और न ही सब अपने होते हैं। हर इंसान भावनाओं से भरे हुए हैं। इस सांसारिक जीवन के समस्याओं के बीच आत्मीय बंधन हमें जीवन में नई प्रेरणा और जीवन उपयोगी सुखद वातावरण देते हैं। कुछ निभाते हैं कुछ छोड़ जाते हैं। बनते_ बिगड़ते जीवन की बागडोर को थामे रखने के लिए हमें अपनत्व से भरें रिश्तों की जरूरत जीवन के हर मोड़ पर पड़ती हैं।सुख_ दुख से गुजरते हुए हमें अच्छे और बुरे सभी की पहचान होती हैं। जीवन की इस भीड़ में कुछ अपने मिलते हैं, कुछ बेगाने होते हैं। रिश्ते चाहें कोई भी हो उनमें भावनात्मक जुड़ाव जरूरी हैं, जो आपके मन को उत्साहित कर सदैव आगे बढ़ने सहयोग करें।
जब हम अपने साथ जुड़े आत्मीय जनों के प्रति सच्ची भावनाएं रखते हैं। ईमानदारी से उनके प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, तब रिश्तों में विश्वास बनता हैं। प्रेम का बंधन स्वार्थ से परे होता। जब हम किसी प्रति शुद्ध भाव अपने दुख_ सुख का सांझा करते हैं तब उनसे दया_ क्षमा ,सहयोग_ सांत्वना, स्नेह और प्रोत्साहन पाने के अधिकारी बनते हैं।
हर लम्हा बोझिल हो जाता हैं जब जीवन की कोई सुखद कहानी नहीं होती। जब आंखों इंतजार, दिल में प्रेम, मन की भावनाओ को व्यक्त करने के लिए कोई आत्मीय जन नहीं होते तब क घुटन होती हैं, एक व्याकुलता होती हैं। हम मन ही मन उदासी में डूब जाते है। जब नकरात्मक सोच रखते हैं, है किसी को अपना नहीं मानते, बस शिकायत करते हैं, नाराज होते हैं, मिल_जुलकर नहीं रहते, किसी की भावनाओ से नहीं समझते जुड़कर रहना नहीं चाहते, मन के चाहत को दबाते हैं। भावनात्मक रूप से एक प्यार भरा एहसास जरुरी हैं एक दूसरे के प्रति।
हकीकत में जीवन का आनंद लेने के लिए कुछ दुखद यादों को भूलना जरूरी हैं।अपने शब्दों में ताकत रखिए, लोगों का दिल जो छू ले ऐसी बाते कहिए । बेवजह की बातें मत किजिए। व्यवहार कुशल बनिए।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””।







