ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डे।


गोंडा वजीरगंजः के नियामतपुर में पूर्वमंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने क्षेत्र भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए कुशलक्षेम जाना तथा समस्याएं पूछी। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए देश व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व प्रधान साधू प्रसाद पांडेय द्वारा आयोजित लिट्टी चोखा कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए। विधायक के पहुंचने पर जगदम्बा पांडेय ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पीआरओ वेदप्रकाश दूबे, प्रधान नरेंद्र मिश्रा उर्फ गुड्डू, अरुण कुमार शुक्ला, विनोद मिश्रा, सत्यदेव मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय, महामंत्री स्वतंत्र सिंह, भाजपा नेता बलकरन सिंह, मनोज तिवारी, जनार्दन मिश्रा, गिरधारी तिवारी, विमला शरण पांडेय, अशोक सिंह उर्फ गिंडू सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, मिथलेश तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
छठ पूजा घाटों पर महिला शक्ति की पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताए अधिकार।
वजीरगंज क्षेत्र के छठपूजा के विभिन्न घाटों पर महिला शक्ति अभियान की पुलिस टीम ने महिलाओं को जागरूक किया। टीम प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव महिला आरक्षी सोनम सिंह, विनोद सोनी आदि पुलिस कर्मियों की टीम घाटों पर पहुंचकर पूजा समापन के बाद घर जा रही व्रतधारियों के साथ अन्य महिलाओं युवतियों व किशोरियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के अधिकार, अपराधों से बचने के लिए सुरक्षा उपाय को विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पूर्व योजना के अनुसार टीम महिलाओं के बीच मौजूद रहकर जहां सुरक्षा व व्यवस्थाओं पुख्ता किया इसी दौरान मौका देख महिलाओं से संवाद कर शासन की मंशानुरूप जागरूकता अभियान भी चलाया।







