ऊखीमठः पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औघौगिक विकास कृर्षि एंव पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों देर ने सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया।

Spread the love

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

 

      ऊखीमठः पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औघौगिक विकास कृर्षि एंव पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों व विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों देर ने सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगा है तथा क्षेत्र के प्रत्येक हिल स्टेशनो में रौनक लौटने लगी है। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औधोगिक विकास कृर्षि एंव पर्यटन महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष / राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में महिलाओं का अहम योगदान है तथा महिलाये हर मंच पर संस्कृति को जीवित रखने का भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने मातृ शक्ति का आवाहन करते हुए कहा कि पौराणिक मांगल गीतो को जीवित रखने के लिए सामूहिक पहल होने चाहिए तथा नव युवक मंगल दलो को भी मंचों पर प्रतिभाग करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि तल्लानागपुर महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जायेगी। उन्होंने तल्लानागपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपने निजी संसाधनो से एक लाख रुपए देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूद्रप्रयाग सन्तोष रावत ने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से उभरते कलाकारों को उचित मंच मिलता है तथा मेले मिलन के त्यौहार होते है। महोत्सव में जिला पंचायत सदस्य चोपता सम्पन्न नेगी, सारी जयवर्धन काण्डपाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज भट्ट, नीलकंठ भट्ट ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव समिति कार्यकारी अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव के दूसरे दिन अदिति नेगी, आरूषी नेगी, प्रवीन कुमार, मोनिका देवरियाल, तुंगेश्वर फेडरेशन टीम कुण्डा, महिला मंगल दल सुवारी, आगर, बजूड, घिमतोली, दुर्गाधार, कीर्तन मण्डली चोपता सहित विभिन्न क्षेत्रों के महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जबकि नवीन शैव, अंकित प्रसाद, अभिनय, शैलेन्द्र द्वारा संगीत पर साथ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महोत्सव मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बर्त्वाल व जयवीर नेगी ने सयुंक्त रूप से किया। इस मौके पर महोत्सव संरक्षक नत्था सिंह मेवाल,

जीत सिंह मेवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल, उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी,  भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, सभासद नमन शर्मा, ईश्वर राणा, दीपक नेगी, प्रधान आजाद खत्री, अखिलेश नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश नेगी, दुर्गा करासी, रणवीर फर्स्वाण, दलेब राणा, विजयपाल कठैत, महेन्द्र रावत, यशपाल सिंह नेगी सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी, विभिन्न गांवों की महिलायें व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़