एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रहार जारी,

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रहार जारी,

 

रानीखेत पुलिस व SOG ने आर्मी क्षेत्र में हुई चोरी का पर्दाफाश कर शातिर हिस्ट्रीशीटर को देहरादून से किया गिरफ्तार।

 

देहरादून सहित अन्य राज्यों में अधिकांश चोरी से सम्बन्धित कुल 24 अभियोग हैं दर्ज,थाना क्लेमनटाउन का हिस्ट्रीशीटर है अभियुक्त

 

अभियुक्त साढ़े तीन लाख से अधिक चोरी के माल सहित गिरफ्तार,

 

एसएसपी अल्मोड़ा ने टीम को 5000 रुपये के नगद ईनाम से किया पुरस्कृत।

 

 मामला-

दिनांक 27.10.2025 को अमरदीप शर्मा निवासी मंदिर लाइन रानीखेत अल्मोड़ा ने तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय व पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर सोने व चाँदी के आभूषण व रुपये चोरी कर ली गयी है। जिस पर कोतवाली रानीखेत में एफआईआर नं0- 331(3)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

कार्यवाही-

अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितो को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक धनकड़ व प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तलाश/ सुरागरसी-पतारसी करते हुए करीब 80 सीसीटीवी की फुटेजों का गहन अवलोकन करते हुए दिनांक 29.10.2025 को अभियुक्त संतोष सिंह रावत उम्र- 35 वर्ष को क्लेमनटाउन, देहरादून से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी का सामान (चोरी किये गये सोने का पैंडल-01, सोने की अंगूठी-02 व 15450 रुपये नगद) बरामद किया गया। एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 ऐसे दिया था चोरी की घटना को अंजाम-

दिनांक 25/10/2025 को घूमने के बहाने से रानीखेत आया और एक स्थानीय होटल में कमरा लेकर रहा। दिनांक 26/10/2025 को इसके द्वारा आर्मी आवासीय एरिया की रैकी की गई और दिनांक 27/10/2025 को पूर्वाहन में जब आवासीय परिसर के लोग नर सिंह ग्राउंड में किसी कार्यक्रम में गये थे तो हिस्ट्रीशीटर सन्तोष ने मौके का फायदा उठाकर अमरदीप शर्मा के बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और ज्वैलरी चोरी कर ली। चोरी करने के तुरंत बाद टैक्सी बुक कर हल्द्वानी गया और वहां से अन्य साधन से देहरादून को रवाना हो गया। सन्तोष शातिर किस्म का आदतन अपराधी है,जो ज्यादातर आर्मी एरिया में रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

 

 पुरस्कृत-

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपये के नगद पुरस्कृत किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

संतोष सिंह रावत उर्फ माहते उम्र- 35 वर्ष पुत्र धीरज सिंह रावत निवासी नई बस्ती टावर थाना क्लेमनटाउन, देहरादून

 

बरामदगी-

चोरी किये गये सोने का पैंडल-01, सोने की अंगूठी-02 व 15450 रुपये नगद बरामद

 

बरामद माल की कीमत- कीमत करीब तीन लाख छिहत्तर रुपये

 

कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम-

1. व0उ0नि0 कमाल हसन

2. उ0नि0 बृजमोहन भट्ट

3. हेड कानि0 अवेधश कुमार

4. कानि0 अहसान अली

5. कानि0 कमल गोस्वामी

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़