भाजपा पार्षदों की पार्किंग निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा का एक्शन,सीएनडीएस के अधिकारी पहुंचे अल्मोड़ा, एक सप्ताह में पार्किंग सुधारीकरण कार्य होगा प्रारंभ।

Spread the love

‌

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

                                भाजपा पार्षदों की पार्किंग निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा का एक्शन,सीएनडीएस के अधिकारी पहुंचे अल्मोड़ा, एक सप्ताह में पार्किंग सुधारीकरण कार्य होगा प्रारंभ।

 

 

 

         अल्मोड़ाः नगर के टैक्सी स्टैंड के समीप निर्मित पार्किंग की बदहाल स्थिति पर शनिवार को भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने पार्किंग का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्तियां जताईं।पार्षदों ने आरोप लगाया था कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद पार्किंग का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया था कि फर्श से सीमेंट की परतें उखड़ चुकी हैं, फर्श पर सरिया नजर आ रही है और प्लास्टर जगह-जगह से झड़ने लगा है। इससे स्पष्ट होता है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है और काम में भारी लापरवाही बरती गई है। पार्षदों ने यह भी कहा था कि पार्किंग की छत पर शेड की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे वाहन धूप और वर्षा दोनों में खुले में खड़े रहते हैं। वाहनों की सुरक्षा हेतु अग्निशमन उपकरण भी नहीं हैं। इसके साथ ही वर्षा जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां भी पूरी तरह जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई न होने के कारण बरसात के दिनों में पार्किंग में पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है, जिससे वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि कार्यदायी संस्था ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए और खामियों को दूर नहीं किया, तो भाजपा कार्यकर्ता कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार के खिलाफ जिला अधिकारी से वार्ता कर जांच की मांग करने को बाध्य होंगे। इसके बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने मामले का स्वयं संज्ञान लिया और कार्यदाई संस्था सी एन डी एस के प्रोजेक्ट मैनेजर को आज अल्मोड़ा बुलाकर अविलंब पार्किंग सुधारीकरण के निर्देश दिए जिसके बाद आज कार्यदाई संस्था सी एन डी एस के प्रोजेक्ट मैनेजर हरि प्रकाश अल्मोड़ा पहुंचे और भाजपा शिष्टमंडल के साथ पार्किंग का निरीक्षण कर एक सप्ताह में पार्किंग सुधारीकरण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके लिए पार्षद अमित शाह मोनू ने अविलंब कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया। उन्होंने आगे कहा कि उनके द्वारा अब सुधारीकरण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी तथा कार्य गुणवत्ता पूर्व हो रहा है या नहीं इसको देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में विभागीय लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यदाई संस्था सी एन डी एस के प्रोजेक्ट मैनेजर हरि प्रकाश, पार्षद अमित शाह मोनू,पार्षद अर्जुन बिष्ट और अभिषेक जोशी और पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, ग्राम प्रधान विनोद जोशी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़