पर्यटन विभाग अल्मोड़ा द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

पर्यटन विभाग अल्मोड़ा द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन।

 

       अल्मोड़ाः उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के क्रम में पर्यटन विभाग, अल्मोड़ा द्वारा आज एक विशेष “ट्रेक एवं स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ युवाओं को खेल और साहसिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। ट्रेक की शुरुआत पर्यटन कार्यालय से हुई, जो कैंट क्षेत्र से होकर डोलीडाना पहाड़ी की परिक्रमा करते हुए वापस कर्बला में संपन्न हुआ।

 

ट्रेक के दौरान डोलीडाना खेल मैदान में प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी ने मैदान व आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्र कर नगर निगम के निर्धारित कूड़ेदानों में डालकर स्वच्छता का संदेश दिया।

 

अप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत आज ट्रेक और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया । इसी क्रम में दिनांक 08 नवंबर को जागेश्वर मंदिर से वृद्ध जागेश्वर तक एक और ट्रेक आयोजित किया जाएगा ताकि युवाओं में साहसिक पर्यटन के प्रति और जागरूकता लाई जा सके ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री और तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़