संवादाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में लमगड़ा पुलिस ने पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचायी साइबर, 
नवीन कानून, महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों की लाभप्रद जानकारियां।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 06.11.2025 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उ0नि0 दिनेश परिहार चौकी प्रभारी जैती द्वारा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में पेंशनरो व वरिष्ठ नागरिकों को साइबर जागरूकता, डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।









