जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की प्रेस वार्ता — जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन एवं विकास कार्यों को बताया शीर्ष प्राथमिकता।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

 

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की प्रेस वार्ता — जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन एवं विकास कार्यों को बताया शीर्ष प्राथमिकता।

 

 

 

             अल्मोड़ाः जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के सर्वांगीण विकास, सुशासन तथा जनसुनवाई को अपनी कार्य प्राथमिकताओं में सर्वोपरि बताया।

जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों के माध्यम से आए मुद्दों के प्रति सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रति तीन माह में न्यूनतम 5 प्रमुख समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जनता से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने ने कहा कि मीडिया के माध्यम से आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा तथा समस्याओं का समाधान कर लोगों को सरकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग तथा संसाधनों को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण उनकी प्रमुख प्रतिबद्धता रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पर्यटन, खेल प्रतिभाओं को खोजना एवं आजीविका के क्षेत्रों में ठोस और परिणामपरक कदम उठाए जाएंगे, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो सके।

 

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर के लिए विख्यात है, ऐसे में पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति भी जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह है और जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज एवं प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक संवाद एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

 

प्रेस वार्ता में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़