ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अधिकार मित्रों की हुई ऑनलाइन बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
अल्मोड़ाः माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 07/11/2025 को अधिकार मित्रों की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में अधिकार मित्रों द्वारा अक्टूबर माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा नवंबर में किए जाने वाले कार्यों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।









