संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।
सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय में पीएचडी में पंजीकृत शोधार्थियों को शोध प्रगति आक्खा प्रस्तुति संचालित की गयी।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 07/11/2025 को कंप्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा में पीएचडी में पंजीकृत शोधार्थियों की शोध प्रगति आख्या प्रस्तुति संचालित की गई। उक्त प्रस्तुति में शोधार्थियों द्वारा अपने शोध शीर्षक के अंतर्गत किए गए कार्य तथा शोध से सम्बन्धित स्थलों के निरीक्षण तथा शोध से संबंधित आंकड़ों के प्रबंधन एवं प्रस्तुतीकरण की अद्यतन शोध प्रगति आख्या की प्रस्तुति विभाग के समन्वयक, शोध निर्देशकों तथा विषय विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत की। उक्त प्रस्तुति में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष डॉ० पारुल सक्सेना, डॉo बीo पीo पाण्डे, परिसर विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर एप्लिकेशन, एलoएसoएमo परिसर, पिथौरागढ़ एवं डॉo मनोज कुमार बिष्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा, डॉo सुशील चंद्र भट्ट, डॉo सुमित ख़ुल्बे, डॉo अनामिका पंत, डॉo अर्पिता जोशी, इंजीo रवींद्र नाथ पाठक, अनूप सिंह बिष्ट, कमल जोशी, मनोज मेर तथा शोधार्थियों में देवेंद्र कुमार, गुंजन माथुर, पारस नेगी, डॉo प्राची जोशी, डॉo अनुजा शर्मा, राहुल तिवारी, मोनिका यादव, मलिका कुल्याल, आशीष भट्ट, एवं हर्षवर्धन चौधरी आदि उपस्थित रहे।









