उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा स्थानीय सिमकनी मैदान में आन्दोलन कारियों का सम्मान समारोह।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

     

 

      उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा स्थानीय सिमकनी मैदान में आन्दोलन कारियों का सम्मान समारोह।

 

 

         अल्मोड़ाः उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आज सिमकनी मैदान अल्मोड़ा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में कुल 75 राज्य आंदोलनकारियों को माल्यार्पित एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस समारोह में अलग राज्य बनाने के लिए चल रहे आंदोलनमें राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग तथा समर्पण को याद किया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण राज्य उन शहीदों और आंदोलनकारियों का हमेशा ऋणी रहेगा जिनके अदम्य साहस और बलिदान ने इस प्यारे उत्तराखंड राज्य का गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार और प्रशासन लगातार जनपद के विकास को लेकर समर्पित हैं। जिला प्रशासन लगातार इस दिशा में कार्य कर रहा है कि जनपद के प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर ऊंचा हो तथा विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में शहीद हुए इस राज्य के बेटे और बेटियों तथा आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए जो भी संभव होगा वह सब किया जाएगा।

 

इस समारोह में राज्य आंदोलन में शहीद हुए शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य गठन के संघर्ष को याद करते हुए विभिन्न किस्से साझा किए। राज्य गठन के लिए हुए आंदोलनों, संघर्षों तथा अनुभवों को साझा किया गया। राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य गठन की संकल्पना को दोहराते हुए सभी से मिलकर काम करने का आव्हान किया तथा कहा कि यह राज्य सभी का है, इसलिए इसकी तरक्की तथा विकास भी हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मिलकर राज्य के विकास के लिए कार्य करेंगे।

 

कार्यक्रम में कलाकारों तथा स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कर समारोह को संस्कृतमय बना दिया। छोटे छोटे स्कूली बच्चों ने सुंदर सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीयगान का सामूहिक गायन किया गया तथा समारोह को राष्ट्र भक्तिमय बना दिया।

स्वीप समन्वयक विनोद राठौर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई।

 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संयज कुमार समेत, जनप्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी, विभागीय अधिकारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए