“उत्तराखंड के हाल: 25 साल” पर उपपा एवं विभिन्न संगठनों कि परिचर्चा।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

“उत्तराखंड के हाल: 25 साल” पर उपपा एवं विभिन्न संगठनों कि परिचर्चा।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की पहल पर आज हल्द्वानी में “उत्तराखंड के हाल: 25 साल” विषय पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं/व्यक्तियों की सहभागिता में एक परिचर्चा एवं संवाद आयोजित किया गया।

 

परिचर्चा में वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि राज्य गठन के बाद बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड की मूल अवधारणा और जनता के सपने बिखर गए हैं। इसके लिए राज्य की सत्ता में शामिल राष्ट्रीय दल और उनसे जुड़े जिम्मेदार लोग उत्तरदायी हैं।

 

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि बीते 25 वर्षों में राज्य की जो स्थिति बनी है, उस पर गंभीर चिंतन और मनन की आवश्यकता है। उपपा इस मुद्दे पर प्रदेश भर में संवाद की प्रक्रिया आरंभ कर चुकी है। उन्होंने समाज के सभी हितबद्ध वर्गों और राजनीतिक समूहों से अपील की कि वे राज्य की दुर्दशा दूर करने हेतु साझा रणनीति तैयार करें।

 

संगोष्ठी में बोलते हुए अधिवक्ता डी.के. जोशी ने नशे को राज्य की दुर्दशा का प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि राज्य गठन के समय आबकारी राजस्व 253 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर लगभग 5,056 करोड़ रुपये हो गया है।

 

पत्रकार एवं प्रबुद्ध लेखक जगमोहन रौतेला ने राज्य निर्माण की प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जब राज्य की राजधानी ही कानूनी रूप से स्पष्ट न हो, तो उसका विकास संभव नहीं है।उत्तराखंड क्रांति दल के मोहन कांडपाल ने कहा कि करोड़ों रुपये समाचार चैनलों के विज्ञापनों पर खर्च किए जा रहे हैं तथा सरकारी आयोजनों में बेहिसाब खर्च हो रहा है, जबकि यह जनता का पैसा है। उन्होंने पूछा कि इस मनमानी पर अंकुश क्यों नहीं लगाया जा रहा।

 

राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दे पर भी गंभीर चर्चा हुई। सभी वक्ताओं का मत था कि आंदोलनों में शहीद या घायल हुए लोग वास्तविक राज्य आंदोलनकारी हैं, लेकिन इस विषय में हुए फर्जीवाड़ों की जांच आवश्यक है ताकि संघर्ष में शामिल सभी लोगों को मान्यता मिले।

 

बी.डी. सनवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अपने उद्देश्य में विफल रहा है। पत्रकार पंकज जोशी ने राज्य की बेहतरी के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका तय करने की बात कही। उपपा के दिनेश उपाध्याय ने नैनीताल स्थित रैम्जे अस्पताल के पास 19 एकड़ भूमि होने के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की अनुपलब्धता पर चिंता व्यक्त की।सेना से सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडर आर.पी. सिंह ने विस्तृत रूप से वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि परिवर्तन किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं आएगा, बल्कि यह हम सबके संयुक्त प्रयासों से ही संभव होगा।अंत में सभा का संचालन कर रहे उपपा के अशोक डालाकोटी ने संगठन की एकजुटता और आगामी गतिविधियों को और सशक्त बनाने का भरोसा व्यक्त किया।

 

इस संवाद-संगोष्ठी में पी.सी. तिवारी, अशोक डालाकोटी, एडवोकेट डी.के. जोशी, चंदन व महेश (परिवर्तनकामि छात्र संगठन), बी.डी. फुलारा, विशन दत्त सनवाल, सतीश उपाध्याय, हेमा उपाध्याय, हंसा दत्त उपाध्याय, अमीर्नुरहमान, बसंत भट्ट, बची सिंह, आर.पी. सिंह, कार्तिक आर्या, पी.सी. जोशी, एस.सी. पंत, जितेंद्र तिवारी, एडवोकेट संगीता पांडे, एडवोकेट मनीषा, नवीन मठपाल, दीपक, गजेन्द्र सिंह, पंकज जोशी, एडवोकेट मोहन कांडपाल, दीवान सिंह खनी और दिनेश उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए