ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र और स्वास्थ शिविर का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के तहत विकास भवन में पेंशनरों के लिए जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य कोषाधिकारी विरेन्द्र रावत ने बताया कि इस दौरान पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने, आयकर, राज्य स्वास्थ योजना व चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग की ओर से नि: शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, पुलिस विभाग व बैंकों ने पेंशनरों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। डाक विभाग ने 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों के लिए डोर-स्टेप सुविधा की विस्तृत जानकारी दी।








