राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
संस्करण 14
स्वार्थी जींस,
बचपन से सुन रहा था, कर भला तो हो भला, छः दशक से ज्यादा हो गए,, अपनी आदत नहीं सुधार पा रहा हूँ। पहले दोस्त, फिर रिश्तेदार, विभाग, समाज का जितना हो सका उस से अधिक और यथासंभव योगदान दे रहा हूँ। कुछेक साल पहले एक मित्र का फोन आया कि उनके बेटे का ट्रांसफर फलां से फलां जगह कराना है, मैंने कहा विभाग में आवेदन दे दो,,, ट्रांसफर खुलेंगे तो संभव है कि स्वेच्छा से चाहा ट्रांसफर एवजीदार मिलने पर हो जाएगा वो तो जिद पकड़ लिए कि आप येन – केन – प्रकारेण जैसे भी हो ट्रांसफर करा दीजिए, अफसोस मैं उनके मन का काम ना कर सका, फिर क्या बोल चाल, आपसी मिलन- जुलना बंद है।
एक दूसरे परिचित अपने बच्चों को लेकर आए अनेक कहानी सुनाई अंत में बोले- छोटे शहर से बड़े शहर बच्चों को शिफ्ट कर रहें हैं, एक सप्ताह रहने और खाने के लिए और एक सिलाई मशीन खरीदनें कुछ आर्थिक सहयोग कर दीजिए , ,, हम रहम दिल क्या हुए,, हर रोज छल जाते हैं लोग। उनकी चाहत से कुछ ही सहयोग स्वरूप उधार धन दे दिया, दो तीन बार उनसे आत्मीय वार्ता हुई, लेकिन उधारी मांगने की हिम्मत नहीं, उन्होंने किस्सा सुनाया उनकी घरेलू जमीन पर किसी ने कब्ज़ा कर लिया ऊपर से धान- कुटाई कर दी। आजकल उन्होंने अपना मोबाईल नंबर भी बदल दिया – उनके बेटे ने बताया – माँ बीमार है, पापा परेशान की बहिन की शादी कैसे करें ? मेरी आँखों में आँसू भर आए।
(नया अध्याय, देहरादून)
आप भी सोच रहेंगे कि कोई नई बात नहीं है,, पर मैं कभी कभी सोचता हूँ आदमी स्वार्थी क्यों होता है ? ये सवाल मनोविज्ञान, विकासवाद और समाजशास्त्र से जुड़ा हुआ है। असल में, ये पूरी तरह से “होता ही है” जैसा नहीं है। कई लोग दयालु और सहयोगी भी होते हैं लेकिन स्वार्थ की प्रवृत्ति कहाँ से आती है ? मैं कुछ विचार विकासवादी कारण (Evolutionary Reasons) के मानता हूँ ।
हमारी प्रजाति का विकास ऐसे वातावरण में हुआ जहाँ संसाधन सीमित थे, इसलिए, जीवित रहने और प्रजनन के लिए स्वार्थी व्यवहार (जैसे भोजन या सुरक्षा के लिए प्रतिस्पर्धा) एक फायदा था। इसे “स्वार्थी जीन” सिद्धांत कहते हैं, जहाँ जीन खुद को बचाने के लिए व्यवहार को प्रभावित करते हैं। लेकिन ये मतलब ये नहीं कि हम हमेशा स्वार्थी रहें सहयोग भी विकास का हिस्सा है। स्वार्थी जींस आजकल मेट्रो में ज्यादा विकसित हो गए हैं।
साथ ही कुछ मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि हर व्यवहार, चाहे दान हो या मदद, अंततः स्व-हित से प्रेरित होता है। जैसे, मदद करने से हमें अच्छा लगता है या सामाजिक प्रतिष्ठा मिलती है। ये “मनोवैज्ञानिक अहंकारवाद” कहलाता है। लेकिन ये विवादास्पद है कई अध्ययन दिखाते हैं कि बच्चे जन्म से स्वार्थी नहीं होते; ये सीखा हुआ व्यवहार है। स्वार्थ तब बढ़ता है जब तनाव, समस्याएँ या असुरक्षा ज्यादा हो। जैसे, आर्थिक संकट में लोग ज्यादा स्वार्थी हो जाते हैं। वहीं, जब समय और संसाधन पर्याप्त हों, तो सहयोगी प्रवृत्ति उभरती है। हमारी प्रजाति में सहयोग की सहज प्रवृत्ति भी है।
कभी कभी सोचता हूँ क्या बदला जा सकता है? हाँ! शिक्षा, संस्कार और सामाजिक वातावरण से स्वार्थ को कम किया जा सकता है। बच्चे जन्म से निष्पक्ष होते हैं उन्हें सिखाया जाता है कि साझा करना अच्छा है। अगर हम सब थोड़ा ज्यादा सोचें कि “मैं” के अलावा “हम” भी महत्वपूर्ण है, तो दुनिया बेहतर हो सकती है।







