ग्राम भ्याना में पुलिया का भूमि पूजन दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि और विधायक मधु गहलोत के बीच में हुई तीखी नोक- झोंक, देखते-देखते माहौल गर्मा गया।

Spread the love

 

संवाददाता आगर-मालवाः  गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट 

 

 

ग्राम भ्याना में पुलिया का भूमि पूजन दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि और विधायक मधु गहलोत के बीच में हुई तीखी नोक- झोंक, देखते-देखते माहौल गर्मा गया।

 

 

आगर मालवा : जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर उपस्थित ग्राम भ्याना में ग्रामीणों के लिए एक पुलिया बनाई जाना था, जिसका भूमि पूजन करने के लिए विधायक मधु गहलोत सहित जनप्रतिनिधि ग्राम भ्याना पहुंचे थे जहां पर भूमि पूजन कार्य चल रहा था इस दौरान आगर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन सिंह भी वहां पहुंचे और आरोप लगाया कि उनके जनपद क्षेत्र के गांव में भूमि पूजन के लिए उन्हें बतौर अतिथि नहीं बुलाया गया है, और विधायक व जनपद अध्यक्ष के बीच इस बात को लेकर तीखी नोक-झोंक भी हुई देखते-देखते माहौल गर्मा गया और बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन भी मौके पहुंचा और हालात को काबू में किया एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि को उनके कार्यकर्ताओं के साथ आगर भेजो इसके पश्चात भूमि पूजन का कार्य सफलतापूर्वक किया गया।

 

जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन सिंह से बताया कि उनकी बड़ी बहन आगर जनपद अध्यक्ष है और उनके जनपद क्षेत्र में भूमि पूजन का कार्य किया जा रहा था जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया और जनपद अध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया। जब इस बात की जानकारी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि में सरपंच के माध्यम से निकली तो उन्हें पता चला कि विधायक के कहने पर उन्हें भूमि पूजन कार्य में शामिल नहीं किया गया है, तो जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उनकी बहन को लेकर बिना आमंत्रण के ही ग्राम भ्याना में भूमि पूजन के लिए पहुंचे लेकिन वहां पर उन्हें भूमि पूजन नहीं करने दिया इस बात को लेकर विधायक मधु गहलोत और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के बीच में तीखी नोक-झोंक भी हुई, स्थिति को बिगड़ते देख प्रशासन एवं पुलिस बल मौके पहुंचा और जितेंद्र सिंह को अपनी बहन को लेकर आगर भेजा गया, इसके बाद भूमि पूजन का कार्य किया गया जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है की विधायक द्वारा लगातार जनपद अध्यक्ष को प्रताड़ित किया जा रहा है एवं डराया धमकाया जाता है कि उन्हें उनके पद से हटा दिया जाएगा यह विधानसभा उनकी है उनके अनुसार ही यहां पर कार्य होंगे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़