संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार की रिपोर्ट
अतिथि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया बलात्कार…पुलिस ने आरोपी को किया गिरतार।
आगर मालवा/नलखेड़ाः नगर की एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से अतिथि शिक्षक ने स्कूल छोड़ने के बहाने घर ले जाकर बलात्कार किया। पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरतार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने बताया शुक्रवार को छात्रा प्रात: 9 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी तभी रास्ते में उसे पूर्व में पढ़ने वाला शिक्षक कृष्ण प्रजापति उर्फ कन्हैयालाल (25) निवासी ग्राम धरोला मिला। उसने स्कूल छोड़ने की बात कही। इस पर छात्रा बाइक पर बैठ गई लेकिन शिक्षक छात्रा को स्कूल ना ले जाते हुए अपने गांव धरोला ले गया और घर पर छात्रा से बलात्कार किया। इसके बाद शिक्षक ने छात्रा को स्कूल की छुट्टी के समय घर से कुछ दूरी पर छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिस पर परिजन नलखेड़ा थाने पहुंचे और आरोपी कृष्ण प्रजापति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023, 64,65 (1) 87, 127(2) 351(3) लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम धारा 2012, 5, 6, अजा-जजा अधिनियम 1989 संशोधन 2015, 3 (2) ( 1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। आरोपी कृष्णा प्रजापति पूर्व में नगर में स्थित एक निजी स्कूलों में शिक्षक था। उसके बाद वर्तमान में आगर तहसील के मथुराखेड़ी में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत है।







