संजय एम. तराणेकर,
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
बचपन के दिन …!
लौटा दो मुझे मेरे बचपन के वह दिन,
बिन चिंता के ही कट जाते सारे दिन।
घर में होते थे दादा-दादी, नाना-नानी,
गोद में सुनाते राजा-रानी की कहानी।
घंटो गोदी बिठाते शिकायत ना करते,
उठ जाएगा सोते रहने दे सभी सहते।
कोई भी हमको तकलीफ न होने देते,
हँसकर हमारी जिद भी पूरी कर देते।
छोटी-छोटी बातों में उनसे रूठ जाना,
गले लगाके एक ही पल में यूं मनाना।
यूं माता-पिता का बेशुमार प्यार पाना,
जैसे मिल गया हो अनगिनत खजाना।
गजल
न जाने क्या-क्या सोचते रहते हैं हम,
जाने कितनों ने ढाये हम पर सितम।
यूहीं हम तो मिलते ही रहते थे सनम,
जब भी चल पडते साथ-साथ कदम।
खामोशियां भी रहती थी यहां हरदम,
बोलती थी आंखें हम हो जाते थे नम।
यह मूक प्यार कभी ना देता था दु:ख,
छूकर हाथ तुम्हारा मिलता रहा सुख।
अब लगता है डर यह क्षण न ले छीन,
हर पल दुआ न कटे जीवन तुझ बिन।







