सूर्यकांत गुप्ता
(स्नातक विज्ञान शिक्षक)
उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट
गुलजरबाग, पटना।
विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया गया विश्व विज्ञान दिवस।
पटना, आलमगंजः अवस्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि एवं समझ को विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच ‘सामाजिक जीवन में विज्ञान की भूमिका’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रथम स्थान अलीशा परवीन एवं नसरीन खातून ने, द्वितीय स्थान इंसा परवीन एवं जोया खानम ने और तृतीय स्थान नदा एवं साजदा खातून ने प्राप्त किया। सना परवीन, बरीशा आजमी, आलिया परवीन, मो राकीब, फिजां खान, किफा, शाहिरा, अलीशा फातिमा के निबंध भी सराहनीय रहे। प्रतियोगिता में मो बरकत, जैनब परवीन, शाहीन परवीन, शबनम, इशा परवीन, मो साद, मो हयात, अरीबा, मो अली सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि 10 नवंबर को प्रतिवर्ष विश्व स्तर पर शांति एवं विकास के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के लिए 2025 हेतु थीम है – “विश्वास परिवर्तन और कल : 2050 के लिए हमें जिस विज्ञान की आवश्यकता है।” यह दिन हमें यह बताती है कि आने वाले अगले 25 सालों में हमें कैसा विज्ञान चाहिए, जो मानवता, तकनीक एवं पर्यावरण के बीच संतुलन कायम कर सके। यह दिवस समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका तथा उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर व्यापक रूप से जनता को बहस में शामिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में विज्ञान द्वारा निभाई गई भूमिका को उजागर करना और यह दिखाना कि विज्ञान किस तरह हमारे रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित करता है। साथ ही शांति एवं विकास को बढ़ावा देता है।
विश्व विज्ञान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका अजीज फातिमा एवं सरफुद्दीन नूरी की महती भूमिका रही। निर्णायक की भूमिका शिक्षिका प्रणया कुमारी ने निभाई। मौके पर तालिमी मरकज सदस्या रेशमा खातून, अमित कुमार, सबा हाशमी, शाहीन नज्मी, कनिज तैय्यबा उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।







