विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी में एक दिवसीय मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन।

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

 

 

विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी में एक दिवसीय मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन।

           

 

             बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप डेवलेपमेंट के तत्वावधान में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसाइटी में एक दिवसीय मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों और महिलाओं ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना था।

 

कार्यक्रम में MSME (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बताया कि किस प्रकार एक व्यक्ति अपने कौशल और संसाधनों का उपयोग करके स्वयं का उद्यम शुरू कर सकता है और उसे आगे बढ़ा सकता है। उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर नाबार्ड बिलासपुर के उप महाप्रबंधक अशोक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि व्यापार को संगठित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए उचित योजना, वित्तीय अनुशासन और बाजार की समझ जरूरी है। वहीं एसबीआई से पधारे दिव्येंद्र कुमार हाटी ने प्रतिभागियों को मुद्रा लोन की प्रक्रिया और उसके प्रबंधन के बारे में उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे उद्यमियों के लिए यह योजना किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकती है।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने मैनेजमेंट प्रोग्राम से प्राप्त ज्ञान को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से अध्यक्ष मिंटू अरोरा, उपाध्यक्ष मनस्यू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुएल, अभिषेक जोशी, सोनाक्षी चतुर्वेदी और ओमकार बघेल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने इसे आत्मविकास की दिशा में प्रेरणादायक बताया।

  • Related Posts

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    Spread the love

    Spread the love  पवन वर्मा                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।